Navratri 2019, Navratri Bhajan, Pawan singh Navratri bhajan: नवरात्रि का पर्व 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। लेकिन नवरात्रि से पहले ही भोजपुरी के सिंगर्स ने अपने गाने रिलीज कर दिये जो काफी पॉपुलर भी हो रहे हैं। खासकर खेसारी लाल यादव औप पवन सिंह के भोजपुरी देवी गीतों को काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल के ‘चुनरिया लेले अईह’ गाने ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। इस गाने के 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जानिए नवरात्रि के और कौन से Bhojpuri Songs इन दिनों हिट हो रहे हैं।
– नवरात्रि में खेसारी लाल का जो गाना सबसे ज्यादा देखा जा रहा है वो है ‘चुनरिया लेले अईह’ सॉन्ग। इस भजन को टुटटुन यादव ने लिखा है और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है।
– खेसारी लाला का ये गाना भी काफी सुना जा रहा है जिसके बोल हैं ‘मां ने सेवक खेसारी को सब कुछ दिया’। इस गाने को खेसारी लाल के साथ चांदनी सिंह ने भी अपनी आवाज दी है।
– खेसारी लाल और प्रियंका सिंह का ‘दुआरा जगराता होई’ सॉन्ग भी काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने को अब तक 54,179,760 बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है।
– खेसारी लाल यादव के भक्ति गानों के अलावा भोजपुरी के स्टार पवन सिंह का ‘ऐ मई गोदी में एगो लाल दे डा’ गाना भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग को लिखा विनय बिहारी ने है और इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने डायरेक्ट किया है। देखिए देवी मैया पर बने इस खूबसूरत गीत को…
– पवन सिंह की एलबम ‘सईया जी घरे नाहि आयो’ का गाना ‘चढ़ल नवरात बनी कईसे बात’ भी इस नवरात्रि काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसे 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के लिरिक्स श्याम देहाती और आजाद सिंह के हैं।
– नवरात्रि पर बना खेसारी लाल का ‘काली कलकत्ता में पुजाली’ देवी गीत काफी वायरल हो रहा है। गाना खेसारी लाल ने गाया है और इसे लिखा यादव राज ने है। जबकि लॉर्ड जी ने इसे म्यूजिक से सजाया है।
नवरात्रि का पर्व 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार मां दुर्गा की उपासना के लिए पूरे नौ दिन मिलेंगे। यानी कि तिथि का क्षय इस बार नहीं है।

