Navratri Song: नवरात्रि पर्व शुरू हो चुका है। घर-घर मां अम्बे की अराधना की जा रही है। लोग इन दिनों देवी मां के भजनों को सुनना भी काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के इस नवरात्रि कई गाने वायरल हो रहे हैं। खासकर खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के देवी मां पर बने गीतों को काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव के ‘माई बोलावेली’ (Mai Bolaweli) भोजपुरी सॉन्ग ने तो यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।
– खेसारी लाल यादव का मां दुर्गा को समर्पित गीत ‘माई बोलावेली’ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसे यूट्यूब पर अब तक 22,644,745 व्यूज मिल चुके हैं। हर मौके पर खेसारी लाल यादव के कोई न कोई गाने जरूर आते हैं जो काफी वायरल भी होते हैं। सुनिए इनके देवी मां पर बने इस सॉन्ग को…
– खेसारी लाल यादव का देवी मैया पर बना एक और गाना जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वो है ‘सातों बहन के झूला दियो रे’। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल पवन पांडे के हैं, म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है। वीडियो किशोर कुमानर ने निर्देशित किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=tYZgkotGNZA
– अक्षरा सिंह का भी देवी मां पर बना एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षरा देवी भक्ति करती और मां दुर्गा से तलवार मांगती नजर आ रही हैं। इस गाने में बलात्कार और यौन शोषण की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को मारने के लिए अक्षरा मां दुर्गा से तलवार मांगती दिख रही हैं। इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है। इस वीडियो में एक जगह अक्षरा लाल साड़ी में हाथ में त्रिशूल पकड़े भी नजर आ रही हैं। आप भी देखें वायरल होता यह वीडियो…
आपको बता दें कि नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। साल में कुल 4 नवरात्रि आती हैं जिसमें से इन शारदीय नवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व माना गया है। नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू हो गई हैं जो 7 अक्टूबर तक चलेंगी।

