Durga Navami 2024 Puja Vidhi, Mantra, Kanya Pujan Muhurat, Puja Vidhi, Samagri List In Hindi (दुर्गा नवमी पूजा विधि,आरती,कथा): देवी भागवत पुराण में नवरात्रि की नवमी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। आपको बता दें कि  नवरात्रि में नौ दिन तक माता के 9 स्वरूपों की आराधना की जाती है। साथ ही अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करके माता को विदा करने का विधान है। मान्यता है कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होकर सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। देवी भागवत पुराण के अनुसार कन्या पूजन के लिए 3 से 9 वर्ष की कन्याओं को ही आमंत्रित करना चाहिए। साथ ही 9 कन्याओं के साथ 1 लांगुर (बालक) का पूजन कर भोग लगाया जाता है। जिसे बटुक भैरव का रूप माना जाता है। इस साल नवमी और अष्टमी तिथि को लेकर संशय बना हुआ है। आइए जानते हैं नवमी और अष्टमी तिथि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त…

नवमी 2024 तिथि

वैदिक पचांग के अनुसार नवमी तिथि की शुरुआत 11 अक्टूबर को 12 बजकर 6 मिनट पर होगा और अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। ऐसे में नवमी तिथि का कन्या पूजन 12 अक्टूबर को आप 10 बजकर 59 मिनट से पहले पहले कर सकते हैं। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। इसलिए उस समय किया गया कन्या पूजन मान्य नहीं होगा।

कन्या पूजन शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक 12 अक्टूबर को जो लोग नवमी तिथि का कन्या पूजन करेंगे। वह 12 अक्टूबर शनिवार के दिन शुभ चौघड़िया में सुबह 7 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक कन्या पूजन कर सकते हैं। इस समय कन्या पूजन करना मंगलकारी रहेगा।

शारदीय नवरात्रि 2024 कन्या पूजन के नियम

  • कन्या पूजन के लिए सबसे अच्छा दिन नवमी और अष्टमी माना जाता है।
    कन्या पूजन के लिए 2 से 10 साल की लड़कियों को बुलाना शुभ होता है।
    कन्याओं के साथ एक छोटे लड़के को अवश्य बुलाएं। जिसे बटुक भैरव का रूप माना जाता है।
    कन्याओं को भोजन कराने से पहले मां दुर्गा को भोग अवश्य लगाएं।
  • इसके बाद कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा जरुर दें। अंत में जाते समय कन्याओं के हाथ में कुछ अक्षत दें और फिर मां दुर्गा के नाम के जयकारा लगाते हुए कन्याओं से वह अक्षत आपके ऊपर डालने के लिए कहें।
  • भोजन सात्विक बनाएं। इसमें लहसुन-प्याज का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
  • कन्याओं को सम्मान के साथ भोजन कराकर विदा करें। कभी भी उन्हें अपशब्द न कहें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024