Navratri 2019 Start Date: वैसे तो साल में कुल 4 नवरात्रि आती हैं लेकिन इन सभी में से शारदीय नवरात्रि का खास महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इसकी शुरुआत भगवान राम ने की थी। लंकापति रावण का वध करने से पहले श्री राम ने 9 दिनों तक मां की विधि विधान पूजा की और फिर दसवें दिन रावण का वध कर दिया। इस साल नवरात्रि 29 सितंबर दिन रविवार से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक रहेंगी। 8 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जायेगी। जानिए नवरात्रि में किस दिन किस मां की होगी पूजा और उन्हें प्रसन्न करने के लिए किन चीजों का लगाएं भोग…
शरद नवरात्रि 2019 की तिथियां और शुभ मुहूर्त (Sharad Navratri 2019 Dates and Shubh Muhurt) :
29 सितंबर 2019 (रविवार), नवरात्रि दिन 1: प्रतिपदा, माँ शैलपुत्री की पूजा, घटस्थापना, इस दिन माता को शुद्ध देसी घी अर्पित से सभी प्रकार के कष्टों और बीमारी से मुक्ति मिलती है।
30 सितंबर 2019 (सोमवार), नवरात्रि दिन 2 : द्वितीया, माँ ब्रह्मचारिणी पूजा, इस दिन माता को शक्कर, सफेद मिठाई, फलों, मिश्री आदि का भोग लगाना चाहिए।
1 अक्टूबर 2019 (मंगलवार), नवरात्रि दिन 3 : तृतीया, माँ चंद्रघंटा पूजा, इस दिन माता को दूध से बने मिष्ठान, खीर आदि का भोग लगाया जाना चाहिए।
2 अक्टूबर 2019 (बुधवार), नवरात्रि दिन 4 : चतुर्थी, माँ कुष्मांडा पूजा, इस दिन देवी मां को मालपुआ का भोग लगाना अच्छा माना गया है।
3 अक्टूबर 2019 (गुरुवार), नवरात्रि दिन 5 : पंचमी, माँ स्कंदमाता पूजा, इस दिन अच्छी सेहत की कामना के लिए माता को केले का भोग लगाना चाहिए।
4 अक्टूबर 2019 (शुक्रवार), नवरात्रि दिन 6 : षष्ठी, माँ कात्यायनी पूजा, इस दिन माता को शहद का भोग लगाने से जीवन में मधुरता आती है।
5 अक्टूबर 2019 (शनिवार), नवरात्रि दिन 7 : सप्तमी, माँ कालरात्रि पूजा, इस दिन आने वाले संकटों से मुक्ति पाने के लिए मां कालरात्रि को गुड़ या इससे बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है।
6 अक्टूबर 2019 (रविवार), नवरात्रि दिन 8 : अष्टमी, माँ महागौरी, दुर्गा महा नवमी पूजा (दुर्गा महा अष्टमी पूजा), माता के इस रूप को नारियल का भोग लगाना चाहिए।
7 अक्टूबर 2019 (सोमवार), नवरात्रि दिन 9 : नवमी, माँ सिद्धिदात्री, नवरात्रि पारणा, इस दिन देवी मां को तिल या अनार का भोग लगा सकते हैं।