नवरात्रि 2019 का महा पर्व शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं। साल में आने वाली 4 नवरात्रि में से इस नवरात्रि का खास महत्व माना जाता है। इन दिनों लोग देवी मां के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करते हैं। कई लोग इन 9 दिन उपवास भी रखते हैं। और व्रत के आखिरी दिन कन्या पूजन कर व्रत खोला जाता है। नवरात्रि में मां की विशेष कृपा आप पर बनी रहे इसके लिए आप इन 9 दिनों में अलग-अलग नौ रंगों का चयन कर सकते हैं…
1. प्रतिपदा तिथि, 29 सितंबर 2019 (रविवार) – नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा का विधान है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
नवरात्रि के दिन आपके कैसे रहने वाले हैं? जानें शारदीय नवरात्रि राशिफल
2. द्वितीया तिथि, 30 सितंबर 2019 (सोमवार)- नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है। इसीलिए नवरात्रि के दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहनें इससे आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी।
3. तृतीया तिथि, 1 अक्टूबर 2019, (मंगलवार)- नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है इस दिन हल्का भूरा रंग पहनना शुभ होता है।
24 सितंबर को मंगल का राशि परिवर्तन, आप पर क्या पड़ेगा इसका असर?
4. चतुर्थी तिथि, 2 अक्टूबर 2019 (बुधवार)- नवरात्रि के चौथे दिन संतरी (Orange) रंग के कपड़े पहनें। कूष्माण्डा (kushmanda) माता की पूजा इस दिन की जाती है।
5. पंचमी तिथि, 3 अक्टूबर 2019 (गुरुवार)- नवरात्रि के पांचवें दिन भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी करने वाली स्कंदमाता (Skandmata) की पूजा की जाती है इस दिनव सफेद रंग पहनें। इन्हें मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता कहा जाता है।
6. षष्ठी तिथि, 4 अक्टूबर 2019 (शुक्रवार)- नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इन माता का मनपसंद रंग है लाल। इस दिन माता की पूजा करते वक्त लाल रंग पहनें।
जानें नवरात्रि में क्यों बोए जाते हैं जौ
7. सप्तमी तिथि, 5 अक्टूबर 2019 (शनिवार)- नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि (kalratri) की पूजा जाती है। इस दिन नीला रंग पहनना शुभ माना जाता है।
8. अष्टमी तिथि, 6 अक्टूबर 2019, (रविवार)- महागौरी की पूजा करते वक्त गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है। इस दिन अष्टमी की पूजा और कन्या भोज करवाते इसी रंग को पहनें।
9. नवमी तिथि, 7 अक्टूबर 2019, (सोमवार)- नवरात्रि के आखिरी दिन पूजी जाती हैं सिद्धिदात्री (Siddhidatri), इन्हें बैंगनी रंग बेहद पसंद है। इसलिए इसी रंग के कपड़े पहनें।