नवरात्रि आने से पहले ही इंटरनेट पर देवी मैया पर बने भोजपुरी गीत छा गए हैं। वैसे तो कई भोजपुरी स्टार्स ने देवी पर बने गीत रिलीज किये हैं जिनमें खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Ke Gana) के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि बिहार में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। और भोजपुरी गानों की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री हर एक इवेंट पर कोई न कोई गाने जरूर रिलीज कर देती है। आप भी देखिए इन दिनों खेसारी लाल यादव और पवन सिंह (Pawan Singh Ke Gana) के कौन से देवी गीत हो रहे हैं वायरल…
– खेसारी लाल यादव के गाने इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते हैं। नवरात्रि के पर्व से पहले इनका ये देवी गीत जिसके बोल हैं ‘काली कलकत्ता में पुजाली देवी’ काफी धमाल मचाया हुआ है। इस गाने को लिखा है यादव राज ने। आप भी सुनिए इस पॉपुलर हो रहे देवी गीत को…
– भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) का भोजपुरी देवी गीत ‘मां हर शहर में’ (Maa Har Shahar Mein) भी काफी देखा जा रहा है। ये गीत एलबम ‘मां हर शहर में’ का है। इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं जबकि खेसारी लाल के साथ प्रियंका सिंह ने इस गीत को अपनी आवाज दी है। यह गाना इन दिनों यूट्यूब पर सबसे ऊपर नजर आ रहा है।
– इसके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के देवी गीत भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। पवन सिंह का ‘ए माई गोदी में एगो लाल दे दा’ भी इन दिनों खूब सुना जा रहा है। इस गाने को 5 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है।
– पवन सिंह की एलबम ‘सईया जी घरे नाहि आयो’ का गाना ‘चढ़ल नवरात बनी कईसे बात’ भी इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसे 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को लिखा है श्याम देहाती और आजाद सिंह ने।
नवरात्रि पर्व 29 सितंबर दिन रविवार से शुरू होने जा रहा है जो 7 सितंबर को समाप्त होगा। 8 अक्टूबर को विजयादशमी है। मां दुर्गा की उपासना के ये दिन बेहद खास होते हैं। साल में आने वाली चारों नवरात्रियों में से इन शारदीय नवरात्रि का खास महत्व माना जाता है।
यहां भी पढ़ें – नवरात्रि की सभी तिथियां और कलश स्थापना का मुहूर्त
यह भी पढ़ें – नवरात्रि का राशिफल जानिए यहां
