Pyara saja hai tera dwar, Navratri 2019 Maa Durga Aarti, Puja Bhajan, Bhakti Songs: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। इन नौ दिनों में भक्त मां अम्बे की विधि विधान पूजा करते हैं। व्रत रख माता से अपनी मनोकामना की पूर्ति की कामना करते हैं। नवरात्रि के इन पावन दिनों में मां के भक्तिमय भजनों की भी काफी डिमांड रहती है। लोग इन भजनों को सुनकर माता की अराधना करते हैं। यहां जानिए नवरात्रि के फेमस भजनों की लिस्ट…
1. ‘मैं परदेसी हूं पहली बार आया हूं, दर्शन करने मइया के दरबार आया हूँ’ मां दुर्गा को समर्पित ये भजन काफी प्रसिद्ध है। इसे नवरात्रि के दिनों में काफी ज्यादा सुना जाता है। इस गाने में मां के दरबार वैष्णो देवी के दर्शन के महत्व के बारे में बताया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=NhzF18J9DWY
2. ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ ये भजन मशहूर सिंगर लखबीर सिंह लक्खा ने गाया है। वैसे तो हमेशा ही इस गाने की डिमांड रहती है लेकिन नवरात्रि में इसे खास तौर पर सुना जाता है।
3. ‘मैया का चोला रंगला रंगला’ इस भजन को भी लखबीर सिंह लक्खा ने गाया है। इनके भजनों को काफी पसंद किया जाता है। नवरात्रि का पर्व हो और ये गीत न सुना जाये ये भला कैसे हो सकता है।
4. ‘कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना जो रुखा सुखा दिया हमें कभी उसका भोग लगा जाना’ ये भजन सुनने में भावुक और शांति देने वाला है।
https://www.youtube.com/watch?v=9r9fiSSogUM
5. ‘मैं बालक तू माता शेरावालिए’ देवी मैया को समर्पित ये सॉन्ग सुनने में बेहद ही खूबसूरत है।
6. ‘सज रही मेरी अम्बे मैया सुनहरी गोटे में’ ये भजन कुमार विशु ने गाया है। इस भजन को सुनकर आप नवरात्रि के पर्व को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=lGrSBcvx-5I
7. ‘झोली छोटी पड़ गई रे इतना दिया मेरी माता’ देवी दुर्गा को समर्पित ये भजन भी काफी फेमस है।
8. ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ इस गाने को महेंद्र कपूर, आशा भोसले और नरेंद्र चंचल ने गाया है।
9. ‘नन्हे पांव मेरे ऊंचा पर्वत’ इस गाने को मशबूर सिंगर सोनू निगम ने गाया है।
10. ‘जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी’ नवरात्रि के दिनों में देवी मैया की इस आरती की भी काफी डिमांड रहती है।
नवरात्रि के नौ दिन आप इन भजनों को सुनकर मां अम्बे की अराधना कर सकते हैं। नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक रहेगी और 8 अक्टूबर को दशहरा है।