नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इन दिनों लोग मां दुर्गा की उपासना करते हैं और देवी गीत सुने जाते हैं। इस मौके पर भोजपुरी के देवी मैया पर बने गीत काफी वायरल हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव का ‘चुनरिया लेले अईह’ (Chunaria Lele Aiha) सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही पवन सिंह का ‘ऐ मई गोदी में एगो लाल दे डा’ (Ae Mai Godi Me Ego Lal De Da) गीत भी काफी पॉपुलर हो रहा है। यहां जानिए नवरात्रि भोजपुरी भजनों (Navratri Bhojpuri Bhajan) के बारे में…
– भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का ‘चुनरिया लेले अईह’ सॉन्ग यूट्यूब पर अब तक 50,678,251 बार देखा जा चुका है। इस भजन को टुटटुन यादव ने लिखा है और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। आप भी देखें इस खूबसूरत भजन को….
– खेसारी लाल यादव के अलावा भोजपुरी के फेमस स्टार पवन सिंह के देवी गीतों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इनका ‘ऐ मई गोदी में एगो लाल दे डा’ गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पवन सिंह ने बेहद खूबसूरती के साथ इस गाने को गाया है। वह पूरी तरह से मां शेरावाली की भक्ति में डूबे हुए हैं। इस सॉन्ग को लिखा विनय बिहारी ने है और इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने डायरेक्ट किया है। ये गाना 7 सितंबर को लॉन्च किया गया था। जिसे अबतक 4 575,295 व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह इस देवी गीत में मां से अपनी बेटी के लिए वरदान मांग रहे है। वह कह रहे हैं उन्हें घर, मकान, बंगला और पैसा नहीं चाहिए बल्कि एक बेबी चाहिए। वह कहते हैं कि उनकी श्रद्धा का आस रखो और उनकी मांग पूरी कर दो। देखिए देवी मैया पर बने इस खूबसूरत गीत को…
खेसारी लाल का एक और गाना जो इन दिनों धूम मचा रहा है वो है ‘घुमे चली मेला’। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 1,828,925 व्यूज मिल चुके हैं। इस गीत को लिखा पवन पांडेय ने है और इसका म्यूजिक शंकर सिंह का है।
आपको बता दें कि साल 2019 में नवरात्रि का पावन पर्व 29 सितंबर दिन रविवार से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 8 अक्टूबर को दशहरा मनाया जायेगा।