Mulank Eight : अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अकों का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में। जिसके स्वामी कर्मफलदाता शनि देव हैं। मतलब जिन लोगों की जन्मतिथि  8, 17 या 26 होती है। उन लोगों का मूलांक 8 होता है। ये लोग जीवन में खूब नाम और पैसा कमाते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। आइए जानते हैं अंक 8 से जुड़ी और अन्य रोचक बातें…

दिखावा नहीं होता है पसंद

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। वो लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत ही रहस्यमयी होते हैं। ये प्रत्येक विषय को पूर्ण गहनता से सोचते और विचारते हैं। साथ ही इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ये लोग हर विषय को तर्कसंगत सुनना और बताना पसंद करते हैं। ये लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते हैं। साथ ही ये जिल लक्ष्य के बारे में सोच लेते हैं, उसको पूरा करके ही दम लेते हैं। इन लोगों को अपने आपको हर परिस्थिति में ढालने की आदत होती है। साथ ही इन लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। इन लोगों को अधिकांशतय 35 साल बाद सक्सेस मिलती है। 

भाग्य से ज्यादा कर्म पर रखते हैं विश्वास

मूलांक 8 से जुड़े लोग भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखते है। साथ ही ये लोग थोडे़ भावुक भी होते हैं। वहीं यह जिस किसी भी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठते हैं। इन लोगों को अपने आपको हर परिस्थिति में ढालने की आदत होती है। ये लोग किसी दबाव में काम नहीं करते हैं। ये लोग भौतिकवाद को कम ही पसंद करते हैं।

इन क्षेत्रों में मिलती है विशेष सफलता

मूलांक 8 से जुड़े लोग लोग इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, तेल, पेट्रोल पंप, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन और लोहे की वस्तुओं से संबंधित व्यापार करें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। वहीं इनके लिए महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख बेहद शुभ मानी जाती है। साथ ही इनके शुभ दिन शुक्रवार और शनिवार हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024