Numerology: अंक ज्योतिष से किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है उनका मूलांक 4 होगा। इस अंक का स्वामी ग्रह राहु माना जाता है। राहु के प्रभाव से इस मूलांक के लोग घमंडी, उपद्रवी और अहंकारी के रूप में भी देखे जाते हैं। ये लोग चकित कर देने वाले कार्यों को करने में माहिर होते हैं। ये साहसी और व्यवहार कुशल होते हैं। अंक ज्योतिष अनुसार इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।
स्वभाव: इस मूलांक के लोग समाज और राजनीति हर प्रकार की जानकारी रखते हैं। ये मनमौजी और मस्तमौला होते हैं। ये समय के पाबंद होते हैं जिस कारण ये अपना हर काम समय पर पूरा करने की कोशिश करत हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इन्हें जीवन में शायद ही कभी पैसों की कमी का सामना करना पड़ता हो। इन्हें एक ही क्षेत्र में करियर बनाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे सफलता मिलने के चांस कम रहते हैं।
आर्थिक जीवन: अंक ज्योतिष अनुसार मूलांक 4 वाले व्यापार से ज्यादा नौकरी से अच्छी कमाई कर सकते हैं। इन्हें धोखा मिलने के ज्यादा आसार रहते हैं इस वजह से इनके लिए बिजनेस उतना अच्छा नहीं माना जाता है। इन लोगों के अंदर कई बार आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है। ये अपनी जिंदगी खुलकर जीना पसंद करते हैं और ये अपने दोस्तों पर काफी अधिक धन खर्च कर देते हैं। ये अपने से जुड़े लोगों को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इन 2 राशि वालों पर शनि रहते हैं मेहरबान, इनके सफल होने में किस्मत से ज्यादा इनकी मेहनत का होता है योगदान)
इन चीजों का रखें ध्यान: मूलांक 4 वाले दूसरों के बारे में ज्यादा बात करते हैं तो इन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। ये काफी खर्चीले स्वभाव के होते हैं इसलिए इन्हें पैसों की बचत करना सीखना चाहिए। अंजान लोगों से बातचीत करने से बचना चाहिए। इन्हें लाइफ में हमेशा आगे बढ़ने के बारे में सोचना चाहिए। (यह भी पढ़ें- भाग्यशाली मानी जाती हैं इन 3 राशियों की लड़कियां, मान्यतानुसार शादी के बाद चमक जाती है पति की किस्मत)
प्रेम संबंध: ये हर किसी के साथ जल्दी घुल मिल जाते हैं। लेकिन अंक ज्योतिष अनुसार इनके प्रेम संबंध अधिक समय तक नहीं चलते। ये अपने प्रियजन के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। मूलांक 4 वालों का पारिवारिक और दाम्पत्य जीवन परेशानियों भरा रहने की संभावना रहती है। ये लोग रोमांटिक मिजाज के होते हैं और प्रेम विवाह करना ज्यादा पसंद करते हैं।