Monthly Horoscope September 2021, मासिक राशिफल सितंबर 2021: सितंबर में कई ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शुक्र और मंगल ग्रह का 6 सितंबर को राशि परिवर्तन होगा। गुरु का गोचर 14 सितंबर तो सूर्य का गोचर 17 सितंबर को होगा। बुध 22 सितंबर को अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों की बदलती चाल का कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कई राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ने के आसार रहेंगे।
मेष राशि: सितंबर महीना आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। करियर में जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ के लिए ये महीना मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि: आपके लिए ये महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि करियर के लिहाज से समय काफी शानदार रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। प्रेम और स्वास्थ्य मामलों के लिए ये महीना मिला-जुला रहेगा।
मिथुन राशि: इस महीने करियर में आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे और सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। लेकिन लव लाइफ के लिए ये महीना उतना अच्छा नहीं रहेगा। किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों को इस महीने किसी भी काम में धैर्य से काम लेना होगा। लव लाइफ और स्वास्थ्य लाइफ में परेशानी आ सकती है। करियर के लिए भी ये महीना उतना अच्छा नहीं रहेगा। (यह भी पढ़ें- सितंबर में शुरू होंगे पितृपक्ष, इस माह हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी समेत पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार)
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए ये महीना उतना लाभप्रद नहीं रहेगा। करियर में छोटी मोटी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है।
कन्या राशि: सितंबर महीना आपके करियर के लिहाज़ से काफी खास रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। (यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियां होती हैं खुशमिजाज, किसी का भी जीत लेती हैं दिल, पार्टनर के लिए होती हैं भाग्यशाली)
तुला राशि: ये महीना आपके करियर के लिए काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में मिले जुले परिणाम हासिल होंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक राशि: सितंबर का महीना आपके करियर के लिए काफी अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको अपने प्रयासों का उचित फल प्राप्त होगा। बिजनेस वाले जातकों को भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। (यह भी पढ़ें- शनि कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश; जानिए सभी राशियों पर क्या रहेगा शनि साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव?)
धनु राशि: इस महीने आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं। प्रमोशन हो सकता है। पारिवारिक जीवन शानदार रहने वाला है। अपने दोस्तों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य मोर्चे पर समय अनुकूल रहेगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए सितंबर का महीना सामान्य रहेगा। करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अचानक से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में धन लाभ होने की संभावना है। (यह भी पढ़ें- सितंबर महीने में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, इनमें से 2 राशियों के बढ़ेंगे कष्ट)
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के करियर के लिए समय अच्छा है। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी काम में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। शिक्षा के लिहाज से समय शुभ है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
मीन राशि: सितंबर का महीना आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार रहेंगे।