Monthly Horoscope November 2021, मासिक राशिफल नवंबर 2021: मेष: ये महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। आपको आलस्य त्यागना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन के लिए समय सुखद है। आर्थिक दृष्टिकोण सेआपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पदोन्नति की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। धनागमन के मार्ग खुलेंगे। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा।

वृषभ: करियर और शिक्षा के लिहाज से ये महीना अच्छा रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आपको जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी। आमदनी अच्छी रहेगी। लेकिन अचानक से खर्च भी बढ़ सकते हैं।

मिथुन: इस महीने भाग्य का साथ कम मिलेगा। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अत्याधिक मेहनत से ही बेड़ा पार लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दौरान नया काम बिल्कुल भी शुरू न करें। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के आसार दिखाई दे रहे हैं। व्यापार के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क: इस माह करियर में तरक्की मिलने के संकेत हैं। आय के नए साधन बन सकते हैं। कुछ काम बनेंगे तो कुछ में बेवजह दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। आय के पुराने स्रोतों के साथ-साथ नए स्रोतों से भी धन की प्राप्ति होगी। आकस्मिक आय हो सकती है।

सिंह: इस महीने धैर्य से काम लेना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। ईमानदारी से किए गई प्रयासों में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी ये महीना अच्छा दिखाई दे रहा है। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी।

कन्या: करियर के लिहाज से ये महीना अच्छा दिखाई दे रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के रास्ते खुलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम संबंधों की दृष्टि से ये महीना अच्छा है। कामकाज में आपका मन लगेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कुल मिलाकर इस महीने अच्छी सफलता मिल सकती है। (यह भी पढ़ें- नवंबर में इन 4 राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, धन-धान्य की नहीं होगी कोई कमी)

तुला: इस महीने कभी सफलता मिलेगी तो कभी निराशा हाथ लग सकती है। सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आएंगी। आमदनी को लेकर मिला-जुला प्रभाव रहेगा। परिजनों के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है।

वृश्चिक: करियर को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आमदनी कम रहेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। खर्चों पर काबू रखें। सेहत का भी विशेष ध्यान देना होगा। अचानक लेन-देन की स्थिति बन सकती है। काम के चलते यात्राएं करनी पड़ सकती है। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे।

धनु: करियर के लिहाज से ये महीना अच्छा रहेगा। हर तरफ से लोगों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए भी समय सुखद दिखाई दे रहा है। आय के स्रोत खुले रहेंगे।

मकर: करियर के लिए माह अच्छा है। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आमदनी के स्रोत बने रहेंगे। धन कमाने के कुछ नए साधन भी बन सकते हैं। नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से समय अच्छा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। (यह भी पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल, 1 से 7 नवंबर 2021: इस सप्ताह 5 राशि वालों पर मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा, सुधरेगी आर्थिक स्थिति)

कुंभ: इस महीने आप कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों का काम बढ़ सकता है। व्यापार में सफलता के योग बनेंगे।

मीन: काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिससे धन लाभ होने के भी आसार रहेंगे। पढ़ाई-लिखाई के लिहाज से भी ये महीना अच्छा रहेगा। नवंबर महीना आपके लिए आर्थिक उन्नति का रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। नए कारोबारी संबंध बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।