Lucky Moles On Human Body In Hindi: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके शरीर पर तिल न हों। कहा जाता है कि ये तिल मनुष्य के भविष्य, स्वभाव, किस्मत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। शरीर पर मौजूद हर तिल का अपना अलग महत्व है। कुछ तिल शुभ तो कुछ अशुभ माने जाते हैं। यहां हम जानेंगे महिलाओं के शरीर पर मौजूद शुभ तिलों के बारे में…
माथे के बीच में तिल: अगर किसी स्त्री के माथे के बीच में तिल होता है तो उसे विदेश जाने के खूब मौके प्राप्त होते हैं। ऐसी महिलाएं बड़े ही आत्मविश्वास के साथ अपनी जिंदगी बिताती हैं।
आइब्रो के बीच में तिल: अगर किसी महिला की भौहों के बीच में तिल होता है तो उसे जीवन में सारी सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। जीवन में कभी आर्थिक परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती।
दायीं और बायीं आइब्रो पर तिल: ऐसी महिलाएं अपने जीवन में काफी धन कमाती हैं। लेकिन तुरंत पैसे खर्च भी कर देती हैं।
आंखों की पुतली में तिल: ऐसी महिलाएं काफी बुद्धि वाली होती हैं। साथ ही स्वाभाव से शांत होती हैं। इन्हें लाइमलाइट में बने रहना काफी पसंद आता है। ये अकसर काफी अमीर व्यक्ति से शादी करती हैं।
कान पर तिल: कान पर तिल होना बुद्धिमान महिलाओं की निशानी है। ये निर्णय जल्दी लेती हैं। अगर दोनों कानों पर तिल हो तो इसका मतलब है आपकी लाइफ काफी आरामदेह रहेगी। किसी को भी आसानी से प्रभावित करने की आपमें गजब क्षमता होती है। लेफ्ट कान पर तिल होने वाली महिलाओं की शादीशुदा लाइफ काफी अच्छी रहती है।
नाक के नीचे या पास तिल: ऐसी महिलाओं के जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होती।
गाल पर तिल: इस बात का सूचक है कि दोस्त बहुत होंगे। साथ ही आप अपने कार्यों को करवाने के लिए किसी को भी मना सकती हैं।
होंठों पर तिल: ऐसी महिलाएं काफी आकर्षित होती हैं। जिनके होंठों के नीचे वाले भाग पर तिल होता है वो महिलाएं अपनी मेहनत से कुछ भी हासिल कर सकती हैं।
गले पर तिल: गर्दन पर तिल होने वाली महिलाएं काफी धैर्यवान होती हैं। अपनी लाइफ को अपने तरीके से जीती हैं।
कंधे पर तिल: कंधे पर तिल का होना रॉयल लाइफ का सूचक होता है।