Mithun Monthly Rashifal (Gemini Monthly Horoscope), मिथुन मासिक राशिफल December 2019:मिथुन राशि के जातक काफी खुली सोच के होते हैं। इन्हें अपना जीवन अपने हिसाब से जीना पसंद होता है। अपनी कड़ी मेहनत से ये जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं। दिसंबर महीने में भी आपकी ये कड़ी मेहनत ही आपको सफलता दिलायेगी। आलस के चलते आप अपने जरूरी कार्यों के साथ लापरवाही बरत सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ परेशान करने वाला है। आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव भरा महीना रहने वाला है। इस माह में 5, 6, 15, 23 तथा 24 तारीख आपके लिए परेशानियां भरी रह सकती हैं।
मिथुन सामान्य राशिफल: आपके लिए दिसंबर का महीना परेशानी भरा रहने वाला है। आर्थिक और लव दोनों ही मामलों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस में पार्टनर से संबंध खराब हो सकते हैं। नए काम की शुरुआत करने में अड़चन आएगी। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी भी हो सकती है। हालांकि दिसंबर के आखिरी में आते-आते स्थिति में कुछ सुधार की भी संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों मे माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी वालों का बॉस से झगड़ा हो सकता है जिसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ने की संभावना है।
आर्थिक स्थिति: कुछ नई नीतियों पर काम कर सकते हैं। किसी भी काम को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिल सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। पैसों को बड़ी ही समझदारी के साथ खर्च करना होगा। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है। नौकरी में बॉस से झगड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य स्थिति: पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए उल्टा-सीधा खाना खाने से बचें। त्वचा से संबंधित परेशानी भी हो सकती है।
प्रेम संबंध: लव लाइफ में किसी तीसरे के आने से आपका अपने प्रेमी या प्रेमिका से झगड़ा हो सकता है। काम के चलते आप अपने साथी को समय नहीं दे पायेंगे जिस कारण काफी तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। हालांकि वैवाहिक जीवन के लिए दिसंबर का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने जीवन साथी की सलाह से हर कार्य करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: गणेश जी की अराधना करें। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। बुजुर्ग लोगों का आदर करें।