Budh Rashi Parivartan December 2022: बुध ग्रह व्यक्ति में बुद्धि, तर्क और हास्य का प्रतिनिधित्व करता है। जब भी ये ग्रह धनु राशि में प्रवेश करता है तो हमारे दिमाग का विस्तार होता है। बुध ग्रह 10 दिसंबर को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन मुख्य रूप से इस गोचर से 4 राशियों के लोग प्रभावित होंगे। जिनके लिए ये गोचर शुभ रहने वाला है। ज्योतिष अनुसार इन राशि के लोगों की सोई हुई किस्मत जगने की उम्मीद है।
मेष राशि: इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा। आपको कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होने की उम्मीद है। इस गोचर के प्रभाव से आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के आसार रहेंगे। आपको आपकी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए ये समय अनुकूल रहेगा।
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। करियर में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि और कौशल की प्रशंसा होगी। इस अवधि में कई यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। जिनसें धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ दिखाई दे रहा है। पुराने कर्ज का निपटारा कर सकेंगे।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पैसा जमा करने में आप सफल रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। नए काम की शरुआत के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। किसी पुराने निवेश से धन लाभ होने की संभावना है। (यह भी पढ़ें: नव वर्ष 2022 इस राशि वालों के लिए शुभ, शिक्षा, करियर और व्यापार हर क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद)
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। धन लाभ होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। करियर में आपको अच्छी खासा सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। धन का संचय कर पाने में आप सफल रहेंगे। (यह भी पढ़ें- ऐसी लड़कियों के दीवाने माने जाते हैं लड़के, जिनका नाम इनमें से किसी भी एक अक्षर से होता है शुरू)