Budh Rashi Parivartan Dcember 2021: बुध संचार और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति की तर्क शक्ति, निर्णय शक्ति, दृढ़ शक्ति अच्छी होती है। बुध ग्रह समृद्धि और बहुतायत का प्रतिनिधित्व भी करता है। 29 दिसंबर को बुध मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं जहां पहले से ही शनि देव भी विराजमान हैं। बुध मकर राशि में 6 मार्च 2022 तक रहेंगे। जानिए किन राशियों के लिए ये गोचर नये साल की शुरुआत बढ़िया होने का संकेत दे रहा है।

वृषभ राशि: इस राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता हासिल होगी। धन का संचय कर पाने में आपा सफल रहेंगे। जो जातक वकील या न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं उनके लिए ये गोचर विशेष तौर पर फलदायी रहने वाला है। आपके लिए नए साल की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याओं का आप निपटारा कर सकेंगे। कुल मिलाकर वृषभ राशि वालों के लिए ये अवधि शुभ फल लेकर आएगी।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। जो लोग नौकरी बदलना चाह रहे हैं उनके लिए ये समय अनुकूल रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर आपको सफलता हासिल होगी। वेतन में वृद्धि के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी ये समय अनुकूल साबित होगा। आपको अचानक से नए स्रोत से भी धन प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि: बुध का गोचर आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। आपका संचार कौशल बढ़ेगा। आप हर काम में अपना शत प्रतिशत देंगे। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। नौकरी और व्यापार से आप अच्छा मुनाफा अर्जित करने में सफल रहेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इस अवधि में नई योजनाओं में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। भविष्य में आपको लाभ मिलने के आसार रहेंगे।