Budh Rashi Parivartan September 2021: 17 सितंबर को सूर्य के राशि परिवर्तन (Surya Rashi Parivartan) के बाद अब बुध ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहा है। बुध कौशल और बुद्धि का महत्वपूर्ण कारक ग्रह माना जाता है। ये मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह है। 22 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है और 2 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। ये गोचर मुख्य रूप से पेशेवरों, व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। यहां आप जानेंगे किन राशि वालों पर इस गोचर का सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष: बुध के गोचर के दौरान आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके ऊपर काम का भार बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। लेकिन आपके अपने सहकर्मियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। ये समय नया व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। इनकम बढ़ सकती है।
वृषभ: इस गोचर के दौरान आपको संचार कौशल पर काम करने का अच्छा मौका मिलेगा। आपको नई नौकरी प्राप्त होगी। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। आय में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए ये गोचर अच्छा रहेगा। काम की अधिकता रहेगी। खर्चों पर कंट्रोल रहेगा। (यह भी पढ़ें- अपने पार्टनर के प्रति बेहद वफादार माने जाते हैं इन राशि के लड़के, अच्छे पति होते हैं साबित)
सिंह: इस गोचर के दौरान आपको धन लाभ होने के प्रबल आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है। (यह भी पढ़ें- अगले 10 साल इन 5 राशि वाले शनि साढ़े साती से रहेंगे मुक्त, देखें क्या आप भी है इसमें शामिल)
कन्या: इस राशि के जातक अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल करके धन कमा सकते हैं। करियर क्षेत्र में आप ऊंचाइयां पा सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। आय बढ़ सकती है।
धनु: ये गोचर बिजनेस करने वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी में भी सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। इस गोचर के दौरान लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे।