Guru And Budh Rashi Parivartan November 2021: गुरु 21 नवंबर को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं जो 13 अप्रैल तक इस राशि में मौजूद रहेंगे। इसी के साथ इस दिन बुध ग्रह का भी राशि परिवर्तन होगा। बुध वृश्चिक राशि में 10 दिसंबर तक रहेंगे। दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कुछ की परेशानियां बढ़ सकती हैं। यहां आप जानेंगे किन राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होंगे।

वृषभ: इस राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर शुभ साबित होगा। करियर में तरक्की मिलने के योग हैं। व्यापार में भी शुभ परिणाम हासिल हो सकते हैं। आय के नियमित स्रोत के अलावा अन्य स्रोतों से भी धन की प्राप्ति कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए किये गये प्रयासों से अच्छे परिणाम हासिल होने की संभावना रहेगी। कुल मिलाकर समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

कन्या: इस राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर शुभ साबित होगा। आप इस दौरान अपने कार्यों को और भी बेहतर ढंग से कर पायेंगे। लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। मान-सम्मान की प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा है। पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आपकी जीत होने की पूर्ण संभावना है। (यह भी पढ़ें: 2022 Rashifal: 2022 इन 4 राशि वालों के लिए हो सकता है लकी, हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के योग)

तुला: इस राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होने के आसार हैं। इसी के साथ ये अवधि लव लाइफ के लिए भी अच्छी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको हर काम में घर-परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। कुछ नया काम शुरू करने की भी सोच सकते हैं।