Mehndi Designs 2019, Mehndi Design Image, Photos, Pictures: आज देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का पर्व मना रही है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत कर रही है। इस दिन महिलाएं हाथों पर तरह-तरह के डिजाइन वाली मेहंदी लगवाती है। करवा चौथ हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है। यह हिन्दू पंचाग के अनुसार कार्तिक मास के चौथ दिन मनाया जाता है। इस व्रत में महिलाएं सुबह से शाम तक कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं। उसके बाद शाम को कथा सुनने, पूजा करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं। करवा चौथ में महिलाएं सिर्फ पति की लंबी आयु के लिए ही नहीं बल्कि उनके काम में उन्नति के लिए भी प्रार्थना करती हैं।
करवा चौथ हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। साथ ही हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी भी लगाती हैं। मेहंदी को खास बनाने के लिए आप कुछ लेटेस्ट डिजाइन लगा सकती हैं। इससे आपकी सुंदरता में चार-चांद लग जाएंगे। ये लेटेस्ट डिजाइन काफी आसान होते हैं। इन्हें आप भी घर पर आसानी से लगा सकती हैं।
Mehndi Designs for Karwa Chauth: Easy and Simple Mehndi Designs
देखें कुछ तस्वीरें-















इन सभी बेस्ट डिजाइनों को आप इस करवा चौथ पर अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसमें आपके लिए फुल हैंड से लेकर अरेबियन मेहंदी के डिजाइन दिए गए हैं जो आपके हाथों की सुदंरता को बढ़ा देंगे।

