Meen Rashi Varshik Rashifal 2020 (Pisces Yearly Horoscope): साल 2020 मीन राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। इस साल करियर, नौकरी, बिजनेस आदि में तरक्की होगी। इस राशि के जातकों को परिवार, दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। भाग्य भी पूरी तरह से आपके साथ रहेगा। स्वराशि होकर भाग्य के स्वामी मंगल भाग्य भाव में ही हैं। यह आपके भाग्योदय का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। इतना ही नहीं, यह आपके साथ आपकी जीवन साथी के भाग्य को भी चमका सकता है। गुरु के साथ बुध है, जो शादी का कारक माना जाता है। वैभव का ग्रह शुक्र भी लाभ स्थान में ही है। जातकों को उनका साथी इस साल मिल सकता है।

24 जनवरी को शनि का परिवर्तन आपकी राशि के इनकम की जगह में होगा। यह आपको आर्थिक तौर पर मजबूत करेगा। हालांकि, आय के अनुपात में खर्च भी बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। 30 मार्च को गुरु कर्म के स्थान से निकलकर लाभ के स्थान में प्रवेश करेगा। यह जातकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। लाभ के स्थान पर पहले से ही शनि है, यह साथ नीत भंग राजयोग बनाएगा। इससे आप शारीरिक रूप से मजबूत होंगे। इतना ही नहीं लंबे समय से टिकी बीमारी भी खत्म हो सकती है। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप ही फल मिलेगा।

शनि 11 मई को वक्री होंगे। यह जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। पैसा आने के रास्ते बंद होने के भी संकेत हैं। वक्र शनि की नजर बच्चों और शिक्षा पर पड़ेगी। इसलिए इन दोनों को लेकर सतर्क रहें। आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। 14 मई को गुरु वक्र हो जाएंगे। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा। इस दौरान गुरु की वक्र नजर उच्च राशि पर होगी। जो बच्चों और शिक्षा के लिए शुभ होगा। यह विवाह के योग भी बनाएगा। 30 जून को वक्री हुए गुरु का प्रवेश धनु राशि में चले जाएंगे। इससे आपके काम बनते चले जाएंगे।

13 सितंबर को गुरु मार्गी हो जाएंगे। यह आपको आने वाले समय के लिए प्लानिंग बनाने में मदद करेगा। साल 2020 में राहु का परिवर्तन 23 सितंबर को होगा। जो वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। यह आपके बल का स्थान होता है। हालांकि राहु यहां आपका साथ देगा। यह आपकी तरक्की के रास्ते खोलेगा। वहीं, केतु का प्रवेश भाग्य स्थान में होगा। यह आपमें भक्तिभाव जगाएगा। भाग्य भी भरपूर साथ देगा। 29 सितंबर को शनि मार्गी होगा। जो आपके रुके हुए काम बनवाने में मददगार साबित होगा। 20 नवंबर को मकर राशि में एक बार फिर गुरु का प्रवेश होगा। यह भी आपके कामों को सफल कराएगा।