Meen Monthly Rashifal (Pisces Monthly Horoscope), मीन मासिक राशिफल December 2019: मीन राशि वालों का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। यह जल तत्व राशि है जिस कारण इस राशि के लोग स्वभाव के थोड़े चंचल होते हैं। इनका मन एक जगह पर लंबे समय तक नहीं टिका रहता। गुरु के प्रभाव के कारण इस राशि के लोग बुद्धिमान व विवेकवान होते हैं। हर कार्य को बड़ी ही समझदारी से करते हैं। दिसंबर महीने में आपके लिए यही सलाह है कि आप कोई भी काम एकाग्रता के साथ करें। इधर उधर मन भटकाने से आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

सामान्य: दिसंबर माह में आप कार्यों को लेकर कन्फ्यूज रह सकते हैं। जिस कारण किसी और को लाभ मिलने के आसार हैं। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। धन मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत पड़ेगी। प्रमी या प्रमिका से संबंध काफी बिगड़ सकते हैं। गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा सकता है। किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने के आसार हैं। नए दोस्त बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

आर्थिक: वित्त स्थिति के लिए दिसंबर माह मिला-जुला रहने वाला है। आय से अधिक खर्च करने से समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी से वाद विवाद करने से बचें नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है। नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए अपने प्रियजनों की सलाह जरूर ले लें। मित्र आपकी आर्थिक सहायता करेंगे। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होने की संभावना है।

स्वास्थ्य: सेहत के लिए ये महीना सामान्य रहने वाला है। कोई गंभीर रोग होता नहीं दिखाई दे रहा है। खान-पान से गला खराब होने के आसार हैं। तला भुना खाना खाने से बचें।

प्रेम: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नाराज प्रेमी को मनाने में सफल होंगे। लव लाइफ के बारे में परिवार वालों से चर्चा कर सकते हैं। माता का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा। पति पत्नी के संबंध मजबूत होंगे। खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दिसंबर माह के ज्यादातर दिन रोमांटिक रहने वाले हैं।

उपाय: गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करें। गाय को भोजन कराएं। क्षमता के अनुसार गरीबों को दान करें।