Mars transit 2019 effects, Horoscope: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 9 अगस्त की सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर कर्क राशि छोड़ सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल 24 सितंबर तक रहने वाले हैं। मंगल का सिंह राशि में गोचर और इस राशि में शुक्र और सूर्य का भी प्रवेश होने से त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिषियों अनुसार इस ग्रह योग के प्रभाव से देश के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। मंगल के राशि परिवर्तन का सभी राशि वालों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। जानें यहां…
मेष: मंगल का गोचर इस राशि के पांचवे भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपको आर्थिक जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय शुभ रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।
वृषभ: मंगल का गोचर इस राशि के चौथे भाव में होने जा रहा है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स का साथ मिलेगा। बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शरीर में ऊर्जा की मात्रा भरपूर रहेगी।
मिथुन: इस राशि में मंगल ग्रह का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। लेकिन स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।
कर्क: मंगल का गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बिजनेस में तरक्की मिलने के आसार हैं।पैतृक संपत्ति में लाभ मिलेगा। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती हैं।
सिंह: मंगल आपकी ही राशि के प्रथम भाव में गोचर करने जा रहा है। कार्यस्थल पर आपकी साख में बढ़ोतरी होगी। लेकिन गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा से लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं।
कन्या: कन्या राशि में मंगल का गोचर 12वें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आर्थिक जीवन में सफलता मिलेगी। दुश्मन निर्बल रहेंगे। लव लाइफ के लिए हालांकि समय थोड़ा तनाव भरा रहने वाला है।
तुला: मंगल का गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में होने जा रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। काम में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक: मंगल का गोचर इस राशि के 10वें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपको काम के चलते काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।नए और लाभकारी दोस्त बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। परिवार में किसी व्यक्ति की सेहत बिगड़ सकती है।
धनु: मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि के नौवें भाव में होने जा रहा है। आपके तनाव कम होंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर बॉस आपसे खुश रहेंगे। इनकम बढ़ने के आसार हैं।
मकर: मंगल का गोचर मकर राशि के आठवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान नौकरी में बदलाव की उम्मीद है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है।
कुंभ: मंगल का गोचर आपकी राशि के सातवें भाव में होने जा रहा है। लव लाइफ के लिए समय मुश्किल है। शांति से काम लेना होगा। हालांकि आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
मीन: मंगल का गोचर मीन राशि के छठवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपको सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। गलत संगति से बचकर रहें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।