Mangal Rashi Parivartan (Mars Transit) 2021: ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक माना गया है। इस ग्रह को मेष और वृश्चिक राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। मकर इस ग्रह की उच्च राशि है तो कर्क नीच राशि मानी जाती है। कहा जाता है कि मंगल अगर अच्छा हो तो व्यक्ति को हर कार्य में विजय प्राप्त होती है। मंगल 14 अप्रैल को मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 2 जून तक इसी राशि में गोचर करेंगे। जानिए मंगल की इस चाल से किन्हें मिलने वाला है लाभ…

बिजनेस और नौकरी में इन्हें मिलेगा लाभ: मेष राशि वाले जातकों के लिए मंगल का गोचर सबसे ज्यादा शुभ रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको नौकरी और बिजनेस दोनों में लाभ प्राप्त होगा। आप सही निर्णय ले पायेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। यात्राओं के योग बनेंगे जिससे धन लाभ होने के भी आसार रहेंगे। सिंह राशि वालों के लिए भी मंगल का गोचर व्यापार और नौकरी में शुभ समाचार लेकर आया है। इस दौरान रुका हुआ पैसा मिलने के आसार बन रहे हैं। योजनाएं पूरी हो सकती हैं। जबरदस्त तरक्की के आसार हैं। वहीं कन्या राशि वालों को भी मंगल के शुभ प्रभाव से फायदा मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी वालों को भी फायदा मिलेगा। कब लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण? भारत ही नहीं अन्य देशों में भी ग्रहण को लेकर हैं कई मान्यताएं

इन्हें रहना होगा सतर्क: कर्क वालों की मुश्किलें बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। जरूरत से ज्यादा धन खर्च होने के आसार बन रहे हैं। चोट लगने की आशंका है। वृश्चिक वालों की सेहत बिगड़ने के आसार रहेंगे। दुश्मनों की वजह से परेशानी हो सकती है। नौकरी और बिजनेस में विवाद होने के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कुंभ वालों के वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। काम को लेकर बनाई गई योजनाएं फलीभूत होने के कम आसार हैं। भाइयों और दोस्तों से मतभेद हो सकता है। मीन वालों को प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में नुकसान की संभावना है। सेविंग खत्म हो सकती है। लेन-देन और निवेश में सावधान रहें। इस बर्थ डेट वाले लोग जन्मजात होते हैं कलाकार, महानायक अमिताभ बच्चन के जन्म की भी यही है तारीख

मंगल का गोचर इनके लिए सामान्य: इस ग्रह के राशि बदलने का वृषभ राशि वालों के ऊपर मिला-जुला असर रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस आने के योग बनेंगे। नौकरी-बिजनेस में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन वालों को करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सेहत बिगड़ सकती है। तुला वालों को लेन-देन के कार्यों में सफलता मिलेगी। आप अपनी मेहनत से हर काम को पूरा कर पायेंगे। धनु वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। सेहत संबंधी कुछ परेशानी आ सकती है। मकर वाले जातक अपने पुराने विवादों का निपटारा कर पायेंगे। नौकरी और बिजनेस में कुछ तरक्की मिल सकती है। सोचे हुए काम भी समय से पूरे हो जाएंगे। धनु से हटकर मीन राशि वालों पर शुरू हो जायेगी शनि साढ़े साती, जानिए डेट