Mars Transit Effects On All Zodiac Sign: विक्रम संवत 2078 की शुरुआत हो चुकी है। हिंदुओं के इस नए साल के राजा और मंत्री दोनों ही मंगल हैं। मंगल मिथुन राशि में विराजमान हैं। मंगल के राजा होने से अनाज, घी और तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा। अन्न और औषधि की उपज नष्ट होने के आसार बन रहे हैं। महंगाई बेलगाम होगी। महामारी का प्रकोप लोगों को डरायेगा। जान-माल की बड़ी हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। जानिए मंगल का सभी राशियों पर क्या असर देखने को मिलेगा…
इनके लिए शुभ समय: मेष राशि वालों के समय शुभ है। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सूर्य, शुक्र और चंद्रमा आपकी राशि में मजबूत स्थिति में हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन-लाभ के आसार हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। सेहत में सुधार आएगा। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने से लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए अच्छा समय है। प्रेम जीवन में सुख के समाचार सुनने को मिलेंगे। इस राशि पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण, शनि देंगे इन्हें अब लाभ
इन्हें रहना होगा संभलकर: कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति तो अच्छी रहेगी लेकिन आपको दांपत्य या प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी बिगड़ने के आसार रहेंगे। अत: इन मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं वृश्चिक और मीन राशि वालों को भी स्वास्थ्य को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। इसलिए सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से बचें।
इनके लिए मिला-जुला समय: वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति से लेकर लव लाइफ और स्वास्थ्य लाइफ के लिए भी समय सामान्य रहेगा। इस साल आपको कोई बड़ी परेशानी का सामना शायद ही करना पड़े। हालांकि छोटी-मोटी दिक्कतें लगी रहेंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।