Mangal Rashi Parivartan 2020 Effects On Rashi: साल 2020 में 8 फरवरी को मंगल अपना राशि परिवर्तन करेगा। इस दौरान मंगल वृश्चिक राशि छोड़ धनु राशि में चला जायेगा। धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं और इस राशि में मंगल 22 मार्च 2020 तक विराजमान रहेंगे। गुरु मंगल का मित्र ग्रह है इसलिए लोगों को मंगल के राशि गोचर से सकारात्मक फल प्राप्त होंगे।

मेष: आपके भाग्य स्थान पर मंगल का संचार हो रहा है। जो आपके भाग्य में वृद्धि का सूचक है। लेकिन खाली भाग्य के भरोसे बैठकर ही हर काम नहीं होगा। आपको कर्मों पर भी ध्यान देना होगा। मंगल के इस राशि गोचर से पूजा पाठ की तरफ ज्यादा मन लगेगा। पिता की सेहत बिगड़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी।

वृष: मंगल के राशि गोचर से दुर्घटना के संकेत मिल रहे हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी महिला पक्ष से धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी भी तरह के विवाद से बचें। आपकी साख बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। मंगल द्वादसेश है इस कारण आपको दांपत्य जीवन में परेशानियां आयेंगी।

मिथुन: मिथुन राशि वालों की कुंडली में मंगल का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। जो दांपत्य जीवन में खुशियां रहने का संकेत दे रहा है। इस समय आप अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। किसी से लड़ाई झगड़ा करने से बचें नहीं तो आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद हो सकते हैं। साझेदारी के काम में सतर्कता बरतनी होगी।

कर्क: मंगल का राशि गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। शत्रु निर्बल होंगे। कर्जों की भरपाई कर पायेंगे। नौकरी में किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें।

सिंह: मंगल के राशि गोचर से आपको थोड़ा कष्ट हो सकता है। खासकर प्रेम संबंधों के लिए समय काफी परेशानी भरा रह सकता है। कार्यस्थल पर लव रिलेशन बनाने से बचें। अचानक से व्यापार या नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने पर बाद में पछताना पड़ सकता है।

कन्या: मंगल का गोचर आपके तृतीय भाव में हो रहा है जो आपके लिए शुभ साबित होगा। आपके साहस में वृद्धि होगी जिस कारण आप अपने कार्यों में सफलता हासिल कर पायेंगे। साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। पिता की सेहत का खास ध्यान रखें।

तुला: मंगल का गोचर आपके दूसरे भाव में होने जा रहा है। जो आपको धन लाभ देगा। लेकिन आपोक अपनी वाणी पर नियंत्रण भी रखना पड़ेगा। शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। दांत और आंख से संबंधित परेशानी हो सकती है। लेकिन आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

वृश्चिक: मंगल का गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा है। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। भाई बहनों के साथ रिश्तों में खटास उत्पन्न हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आ रही है लेकिन फिर भी किसी जोखिम भरे क्षेत्रों में धन लगाने से बचें। माता की सेहत चिंता का कारण बन सकती हैं। प्रेम संबंध विवाह के बंधन तक पहुंच सकते हैं।

धनु: मंगल के राशि गोचर से आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। गंभीर चोटे लगने के आसार हैं इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक मामलों को लेकर नया साल आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ने से मानसिक परेशानियां काफी रहेंगी। लव पार्टनर का आपको भरपूर साथ मिलेगा।

मकर: पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आने के संकेत मिल रहे हैं। आय से ज्यादा व्यय की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल में आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं। इसलिए अपने हर काम को सावधानी के साथ करें। हालांकि प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा हो सकता है।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

कुंभ: मंगल पंचमेश और कर्म भाव का स्वामी होकर लाभ भाव में भ्रमण करेगा। जिससे आपको लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इस समय नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की मिलेगी। लेकिन खराब हुए लव रिलेशन टूट सकते हैं। लव लाइफ में किसी और के आने से खुशियां वापस आयेंगी। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

मीन: आपके लिए मंगल भाग्य और धन भाव का स्वामी होकर कर्म भाव में होगा। जिस कारण आप अपने सभी कार्यों को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। गुप्त प्रेम संबंध की शुरुआत भी हो सकती है। क्रोध के कारण दांपत्य जीवन में काफी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।