मंगल ग्रह 24 सितंबर को अपनी राशि बदलने जा रहा है। इस दिन मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों का सेनापति माने जाने वाले मंगल ग्रह सामान्यत: 57 दिनों में अपनी राशि बदलते हैं। मंगल समस्त साहसिक का प्रतिनिधित्व करता है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह होने के साथ-साथ एक उत्तेजनात्मक ग्रह भी है। जानें इसके राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है।

1. मेष- इस राशि के जातकों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धन लाभ के भी प्रबल आसार हैं। यानी कि आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह आपके लिए शुभ फल लेकर के आया है।

2. वृष- वृष राशि के जातकों को संतान पक्ष की तरफ से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

3. मिथुन- आपको जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में नुकसान होने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं। पारिवारिक सुखों में कमी आयेगी। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे।

4. कर्क- आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। सेना, पुलिस व अग्निशमन सेवा से जुड़े व्यक्तियों की पदोन्नति होने की संभावना है।

5. सिंह- सिंह राशि वालों के साहस में कमी आयेगी। आर्थिक नुकसान हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। हर काम सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।

6. कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को कार्यों में असफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का विशे। ध्यान रखना होगा। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

7. तुला- आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। स्किन और आंखों से संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। लंबी यात्रा न करें। प्रेमी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

8. वृश्चिक- आपके लिए मंगल का गोचर शुभ रहने वाला है। आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। धन संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं।

9. धनु- मंगल का गोचर आपके कार्य में बाधाएं उत्पन्न करेगा। दुर्घटना की संभावना है। साहस-पराक्रम में कमी आएगी। पति पत्नी के संबंध खराब हो सकते हैं।

10. मकर- नौकरी में दुश्मन कोई समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। सिर दर्द की समस्या काफी परेशान करेगी।

11. कुंभ- आर्थिक उन्नति में बाधा उत्पन्न होगी। दोस्तों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। प्रेमी का साथ आपके लिए लाभकारी रहेगा।

12. मीन- आपके मानसिक व शारीरिक कष्ट बढ़ेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार हैं। घर में कलह की स्थिति बनी रहेगी।