ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत महत्व दिया जाता है। ग्रहों की राशी में परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव पड़ता है। अक्टूबर के महीने में लगातार 3 दिन में 3 ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। 16 अक्टूबर को मंगल राशि परिवर्तन करेगा। 17 अक्टूबर को सूर्य अपना राशि परिवर्तन करेगा। 18 अक्टूबर को शुक्र राशि परिवर्तन करेगा। मंगल, सूर्य और शुक्र का परिवर्तन निश्चित रूप से कुछ राशियों के भाग्य में वृद्धि करेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ-
मेष राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ
शुक्र, मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन का असर मेष राशियों के जातकों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक मेष राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा जातकों के कार्यस्थल पर उनेक काम की तारीफ होगी। जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही नौकरी और व्यापार में लाभ होगा और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों का होगा आर्थिक समाधान
शुक्र, मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन का असर वृश्चिक राशियों के जातकों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपके काम की सराहना की जाएगी। जातकों को धन की प्राप्ति होगी, आर्थिक समस्या का समाधान होगा। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। वृश्चिक राशि के कर्मचारियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। इस दौरान किया गया हर कार्य आपका सफल हो सकता है।
मीन राशि के जातकों का दांपत्य रहेगा सुखमय
शुक्र, मंगल और सूर्य के राशि परिवर्तन का असर मीन राशियों के जातकों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक मीन राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही हर कार्य में सफलता मिलेगी और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मीन राशि के लोगों के लिए इस समय निवेश करना लाभदायक हो सकता है। इस दौरान आपको वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।