Retrograde Mars Transit in Taurus: ग्रह स्वामी मंगल ने 13 नवंबर को वृष राशि में वक्री गोचर किया था, जो 12 मार्च 2023 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल का यह गोचर कई मायनों में खास माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार यह एक दुर्लभ घटना है जब मंगल ने अपनी वक्री अवस्था में राशि परिवर्तन किया है। इससे पहले मंगल ने 14 दिसंबर 1975 को वृषभ राशि में वक्री स्थिति में राशि परिवर्तन किया था। मंगल 47 साल बाद एक बार फिर वृषभ राशि में आ गए हैं। ज्योतिषियों के अनुसार मंगल की इस दुर्लभ युति के बाद विभिन्न राशियों के लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

Retrograde Mars Transit in Taurus: मेष राशि पर प्रभाव

वक्री मंगल के वृष राशि में गोचर (Vrishabh Rashi Me Mangal Vakri ) करने से मेष राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। रुपये के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतनी होगी। यह गोचर करियर की दृष्टि से बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। वैवाहिक जीवन कष्टमय हो सकता है।

Retrograde Mars Transit in Taurus: मिथुन राशि पर प्रभाव

वक्री मंगल के वृष राशि में गोचर करने से मिथुन राशि (Retrograde Mars Transit Impact on Gemini) के जातकों के ख़र्चों में वृद्धि होगी। छोटे भाई या बहन से झगड़ा हो सकता है। यात्रा बहुत नुकसानदायक हो सकती है। अगर आप इस समय कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल आपको उस विचार से बचना चाहिए। छोटी से छोटी बीमारी को भी आज टालने से आपको नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में ख़तरा हो सकता है।

Retrograde Mars Transit in Taurus: तुला राशि पर प्रभाव

वक्री मंगल का वृष राशि में गोचर होने के कारण तुला राशि (Retrograde Mars Transit Impact on Libra) वालों के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आप मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका बर्ताव काफी अलग रहेगा जिससे दफ्तर के कर्मचारियों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको अपनी वाणी को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

Retrograde Mars Transit in Taurus: मकर राशि पर प्रभाव

वृष राशि में वक्री मंगल के गोचर के कारण मकर राशि (Retrograde Mars Transit Impact on Sagittarius) के जातकों को संतान, व्यवहार और व्यक्तिगत प्रभाव के मामले में प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है। निजी मित्रों से संबंध बिगड़ सकते हैं। निवेश को लेकर आपको बहुत सावधान रहना होगा। आपने जो भी पैसा कर्ज में डाला है, वह डूब सकता है और बैंक बैलेंस बिगड़ सकता है।