Mangal Rashi Parivartan (Mars Transit) 2021: मंगल ग्रह जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में ये अच्छी स्थिति में विराजमान होता है उनके अंदर आत्मविश्वास और साहस की कमी नहीं होती है। मकर राशि में ये उच्च का होता है तो कर्क राशि में नीच का होता है। यह मेष और वृश्चिक राशियों का स्वामी ग्रह है। 20 जुलाई को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है और अब 6 सितंबर 2021 तक इसी राशि में मौजूद रहेगा। जानिए किन राशियों के लिए ये गोचर फलदायी साबित होगा।
वृषभ: यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। यदि संपत्ति पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल है। इस अवधि में आप कोई अच्छा सौदा करने में कामयाब होंगे। हालांकि वैवाहिक जीवन के लिए ये गोचर उतना अच्छा नहीं रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होते रहेंगे। नौकरी में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन: इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। आप अपने प्रयासों से अच्छी नौकरी पाने में सक्षम होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी ये समय अच्छा दिखाई दे रहा है। यात्रा से धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
कर्क: नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। आप अपना कार्य कौशल दिखाकर अच्छा धन कमा सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में भी अच्छा लाभ मिलेगा। लाभदायक सौदे करने में सक्षम होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा और आप अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। (यह भी पढ़ें- इस राशि की लड़कियों का स्वभाव होता है राजसी और रौबदार, पति पर रहती हैं हावी)
मकर: इस दौरान आपकी आय में अचानक से वृद्धि होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी ये गोचर लाभकारी साबित होगा। (यह भी पढ़ें- मिथुन और तुला राशि पर चल रही शनि ढैय्या, जल्द ये दो राशियां भी इसकी चपेट में आने वाली हैं)
कुंभ: इस अवधि के दौरान कारोबारियों का उद्योग फैलेगा। समाज में आप प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। हर तरह से आपके संसाधनों में विस्तार होगा और व्यापार बढ़ेगा। साझेदारी के कार्यों में मुनाफा होगा और अच्छी डील प्राप्त करने में आप सक्षम होंगे। आप इस अवधि के दौरान ऊर्जा और गतिशीलता के साथ आगे बढ़ेंगे।