Mangal Rashi Parivartan December 2021: मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति साहसी और आत्मविश्वासी बनता है। कुंडली में अगर इस ग्रह की स्थिति अच्छी हो तो व्यक्ति को ख्याति प्राप्त होती है। 5 दिसंबर को मंगल अपनी ही स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं जो 4 जनवरी 2022 तक इस राशि में मौजूद रहेंगे। मंगल का ये गोचर कुछ राशि के लोगों के लिए लाभप्रद साबित होगा तो कुछ के लिए परेशानी भरा। यहां आप जानेंगे किन 4 राशियों को इस गोचर से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ दिखाई दे रहा है। करियर में अच्छी खासी तरक्की देखने को मिल सकती है। रूके हुए काम बनने के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। यात्रा से धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपकी लव लाइफ के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होगा।
कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए मंगल का गोचर अच्छा रहेगा। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। करियर में अच्छी तरक्की मिलने के आसार हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में तरक्की प्राप्त होगी। नए योजनाओं से लाभ प्राप्त करेंगे। काम की अधिकता रहेगी।
कुंभ राशि: इस राशि वालों के लिए मंगल का गोचर काफी उत्तम साबित होगा। आमदनी बढ़ने के प्रबल आसार हैं। धन में वृद्धि की संभावना है। मां लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। नई नौकरी के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। (यह भी पढ़ें- 2022 में इन दो राशि वालों को अच्छा धन हो सकता है प्राप्त, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने के आसार)
मीन राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। करियर में उन्नति मिलेगी। पैतृक संपत्ति से भी मुनाफा प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। काम के चलते किए जाने वाली यात्राओं से धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की दृष्टि से ये गोचर शुभ रहेगा। (यह भी पढ़ें- शनि ग्रह की प्रिय राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, क्या करियर में मिलेगी तरक्की? जानिए)