Grah Gochar 2022 November: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव यानि की मंगल ग्रह 13 नंवबर 2022 को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल देव 13 जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे।

अभी मंगल देव वक्री अवस्था में हैं। मंगल देव के गोचर से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानतें है कि किन-किन राशि के लोगों को इस दौरान धन आदि हानि हो सकती है और किसे सावधान रहना होगा।

Grah Gochar 2022: मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव पहले और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को धन हानि हो सकती है। इस दौरान निवेश करने से बचे अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्र जातकों के लिए भी यह समय प्रतिकूल हो सकता है।

Mangal Gochar 2022: वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों, जो विदेश से जुड़ा कोरोबार कर रहें हैं उनके लिए यह समय प्रतिकूल हो सकता है। इस अवधि में खरीदारी या फिर कोई भी सौदा करने से बचे, नहीं तो हानि हो सकती है। यदि आप इस अवधि में यात्रा कर रहें हैं, तो आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

Mangal Gochar 2022 November: मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए मंगल देव छठे और एकादश भाव के स्वामी है। इस अविध में जातको की यात्रा रद्द हो सकती है और उन्हें इस कारण से धन हानि हो सकती है।संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

Also Read
Grah Rashi Parivartan 2022 November: 13 नवंबर को दो ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन 6 राशियों के लोगों को धन लाभ के प्रबल योग!

Grah Rashi Parivartan 2022: सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल देव नौवें और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। कार्यस्थल पर समस्याएं हो सकती हैं। छात्र जातकों को भी परेशानियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

Grah Rashi Parivartan 2022 November: कन्या राशि
जातकों के लिए मंगल देव आठवें और तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। खर्च में बढ़ोतरी होने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में भी कुछ समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी इस दौरान अच्छा नहीं रह सकता है।

Grah Gochar 2022 November: तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल देव दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मानसिक तनाव जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करते समय सावधान बरते।