Mangal Gochar In Kanya 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार मंगल ग्रह लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी माने जाते हैं। वहीं आपको बता दें कि अभी मंगल ग्रह सिंह राशि में संचऱण कर रहे हैं, जिसमें वह केतु के साथ युति बना रहे हैं। वहीं 28 जुलाई को मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। साथ ही इन राशियों को इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय मे अच्छी ग्रोथ हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं नया काम शुरू करने या किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए यह समय सही रहेगा। इस दौरान आपकी क्रिएटिव स्किल्स हाई रहेंगी और कला, लेखन या अन्य क्रिएटिव फील्ड्स में सक्सेस मिल सकती है। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप एक मूंगा पहन सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से चतुर्थ और नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपके कार्यों में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप अपने गोल्स को लेकर क्लैरिटी फील करेंगे और कॉन्फिडेंस के साथ डिसीजन ले पाएंगे। यह समय अपनी आइडेंटिटी को स्ट्रॉन्ग करने और लीडरशिप रोल निभाने के लिए शानदार है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। माता का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
ग्रहों के सेनापित मंगल ग्रह का गोचर मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी नवम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके रुके हुए साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपके घर पर कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आध्यात्मिक नजरिए से यह गोचर आपको अपने गोल्स को क्लियर करने में मदद करेगा। अगर आप किसी कोर्स, रिसर्च या रिलीजियस एक्टिविटीज में इन्वॉल्व हैं तो इस दौरान आपको सक्सेस और मोटिवेशन मिलेगा। वहीं प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।