Mangal Rashi Parivartan December 2021: मंगल ग्रह 5 दिसंबर को सुबह 5 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जायेगा। बता दें कि ये इस राशि का स्वामी ग्रह भी है। इस राशि में मंगल का गोचर 4 जनवरी 2022 तक रहेगा। इसके बाद ये ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे तो किन्हें नुकसान होने की संभावना दिखाई दे रही है।
मंगल का गोचर इनके लिए बेहद शुभ:
-मिथुन राशि वालों के लिए ये गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। मेहनत का आपको उचित फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इस दौरान आपके अंदर एक अलग ही जोश देखने को मिलेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। भाग्य आपके साथ है।
-सिंह राशि वालों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में चीजें अपने पक्ष में आने लगेंगी। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। निवेश से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
-कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कर्ज का निपटारा कर सकते हैं। यात्रा से धन लाभ होने के आसार रहेंगे।
-तुला राशि वालों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। करियर में अच्छी खासी तरक्की देखने को मिलेगी।
-मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर फायदेमंद साबित होगा। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। इस अवधि में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। निवेश से लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।
-कुंभ राशि वालों के लिए ये गोचर अच्छा रहेगा। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।
-मीन राशि वालों के लिए गोचर शुभ दिखाई दे रहा है। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। सुखों में वृद्धि होगी। धन संबंधी दिक्कतें दूर होने के आसार हैं।
मंगल का गोचर इनके बढ़ा सकता है कष्ट:
-मेष राशि वालों को नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
-वृषभ राशि वालों के लिए भी ये गोचर परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम बरतें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: इस नाम की लड़कियों के पास पैसों की नहीं होती कमी, एशो-आराम से जीती हैं अपनी जिंदगी)
-कर्क राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। चीजें आपके पक्ष में न आने से आप परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
-धनु वालों को शत्रुओं से नुकसान होने की संभावना है। गुस्सा परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
-वृश्चिक राशि वाले कोई भी निर्णय इस अवधि में सोच समझकर ही लें। हानि होने क संभावना दिखाई दे रही है। यात्राओं से नुकसान हो सकता है।
