Horoscope: सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा, मकर राशि शनि देव की राशि है। सूर्य को साहस, जोश, पराक्रम और स्वास्थ्य आदि का कारक माना गया है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो उसे संक्रांति कहते हैं। 14 जनवरी को जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा तो इस दिन भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti Date and Time) का पर्व मनाया जाएगा।

सूर्य शनि के पिता हैं फिर भी उनके बीच शत्रुता का भाव बना रहता है। दो शत्रु अर्थात शनि और सूर्य का एक ही राशि में प्रवेश कई राशियों को प्रभावित करेगा। सूर्य वर्ष में एक बार अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करता है और एक महीने तक उसी राशि (zodiac signs) में रहता है। जानिए सूर्य पुत्र शनि के गोचर से किन राशियों (zodiac signs dates) को होगा लाभ-

मकर संक्रांति और वृष राशि | Makar Sankranti and Taurus

सूर्य का मकर राशि में जाना वृष राशि (taurus horoscope today) वालों के लिए लाभकारी रहेगा। वृष राशि वालों को इस दौरान करियर और व्यवसाय में उन्नति मिलने की संभावना है। भाग्य के कारण कुछ काम बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति होने की प्रबल संभावना है।

VIDEO: सूर्य देव करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों को करियर में तरक्की के आसार

मकर संक्रांति और मिथुन राशि | Makar Sankranti 2023

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश मिथुन राशि (gemini horoscope) के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। एक महीने तक आपका करियर और व्यवसाय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी दूर होगी। आर्थिक मोर्चे पर प्रगति होगी। मानसिक तनाव कम हो सकता है।

मकर संक्रांति और कर्क राशि | Sun Transit Effects 2023

सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से कर्क राशि (cancer horoscope) के लिए शुभ रहेगा। अविवाहितों के लिए इस दौरान विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना है। अचानक धन लाभ हो सकता है।

मकर संक्रांति और मकर राशि | Surya Gochar Effects 2023

सूर्य का गोचर मकर राशि में हो रहा है, इसलिए मकर राशि (capricorn horoscope) के जातकों को कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याएं दूर होंगी। करियर और नौकरी में उन्नति के रास्ते खुलेंगे।