Makar Rashi Varshik Rashifal 2020 (Capricorn Yearly Horoscope): मकर राशि के जातकों पर साल 2020 का असर वर्ष 2019 की तरह ही होगा। हालांकि, यह असर साल के शुरुआती कुछ समय के लिए ही होगा। साल 2019 में आपके द्वारा की गई आर्थिक गलतियों के चलते 2020 के शुरुआती कुछ महीने प्रभावित होंगे। इस साल आपकी राशि के 12वें भाव में पांच ग्रह एक साथ हैं। जो आपके लिए परेशानियों का कारण बनेंगे। हालांकि, कुछ मौकों पर यह फायदेमंद भी साबित होंगे।

मकर राशि के व्यापारी जातक कई अन्य जगह भी निवेश कर सकते हैं। इस साल लाभ के भाव में मंगल विराजमान है। जो आपको अंदर से मजबूत बनाएगा। शनि की साढ़े साती से भी राहत मिल सकती है। जिसका पहला चरण खत्म हो जाएगा। 24 जनवरी 2020 को आपकी राशि में शनि प्रवेश करेगा। इससे आपके कार्य कुशलता में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, यह शनि का शश महायोग बनने के चलते ही संभव हो पाएगा। 30 मार्च को आपकी राशि में गुरु भी आ जाएगा। यह गुरु की नीच राशि है। जोकि अशुभ होता है। लेकिन आपकी राशि में शनि पहले से हैं। जो एक ही राशि के हैं। गुरु के साथ शनि का गोचर करना नीचभंग राजयोग बनाएगा। जिसका आप पर सकारात्मक असर पड़ेगा। यह आपका मान सम्मान, धन आदि बढ़वाएगा।

11 मई को शनि वक्री हो जाएंगे। इसके प्रभाव आपमें दिखाई पड़ेंगे। इसके चलते आपमें कई चीजों के लिए रुचि खत्म होती दिखेगी। यह आपकी जगह बदलने का कारण भी बन सकता है। इस दौरान आपका अहित चाहने वाले भी फिराक में बैठे रहेंगे। 14 मई को गुरु वक्री होंगे। हालांकि, इससे गुरु का असर अलग-अलग हो जाता है। यह आपके कार्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। लेकिन अन्य मोर्चों पर यह अच्छे फल देगा।

आपकी राशि में गुरु 30 जून को फिर से 12वें भाव में आ जाएंगे। यह आपके काम बनाने में मदद करेगा। इस दौरान आप अपने लिए नया आशियाना भी खरीद सकते हैं। 13 सितंबर गुरु मार्गी हो जाएंगे। जोकि भविष्य को लेकर योजनाएं बनाने और उन्हें पूरा करने में मदद करेंगे। राहु आपकी राशि से 23 सितंबर को पांचवें भाव में स्थिर हो जाएगा। लेकिन यह आपके लिए अच्छा नहीं होगा। पढ़ाई और संतान के मद्देनजर यह साल पर राहु का अच्छा असर रहेगा।

29 सितंबर को शनि मार्गी हो जाएंगे। यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान आपका बल बढ़ेगा। आर्थिक रूप से भी यह आपके लिए अच्छा ही साबित होगा। पैसा निवेश करने के कई मार्ग खुलेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को गुरु फिर से मकर राशि में आ जाएंगे। जिससे आपमें आत्मविश्वास पैदा होगा।