Makar Monthly Rashifal (Capricorn Monthly Horoscope), मकर मासिक राशिफल December 2019: मकर राशि के जातक काफी मेहनती होते हैं। इनका स्वामी ग्रह शनि है। ये अपने जीवन में कड़े संघर्षों के बाद सफलता हासिल कर ही लेते हैं। इस राशि के जातक जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वहां अपना नाम बना लेते हैं। ये स्वभाव से काफी कठोर लगते हैं लेकिन वास्तव में काफी विनम्र होते हैं। आपका दिसंबर माह काफी सुखद व्यतीत होने वाला है। निवेश से जबरदस्त लाभ मिलेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी के अलावा आप नया काम शुरू करने की भी सोच सकते हैं।

सामान्य: इस महीने काम काज को लेकर भाग दौड़ रहेगी जिस कारण आप थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होने वाली है। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। लव पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ खास करेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिसंबर के बीच में आते-आते कानूनी मामले आपको परेशान कर सकते हैं। अगर आप महिला हैं तो आपकी किसी महिला पक्ष से काफी लड़ाई हो सकती है। कोई भी फैसला बिना सलाह के लिए न लें।

आर्थिक: इस माह में आप नए काम की शुरुआत करने की सोच सकते हैं। खर्चों में कमी आयेगी। धन कमाने के अन्य माध्यम मिलेंगे। वित्त स्थिति समय के साथ बेहतर होती चली जायेगी। घर में कोई बड़ी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। दोस्त मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर प्रदर्शन काफी अच्छा रहने वाला है।

स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण दिसंबर माह में गंभीर चोट लग सकती है। जोड़ों में दर्द रहने की संभावना है। बुजुर्ग लोगों को बुखार आ सकता है। अस्पताल के चक्कर लगने के आसार हैं।

प्रेम: जिन प्रेम संबंधों में खटास आ चुकी है उनमें और दूरी बढ़ सकती है। इस महीने काम का बोझ ज्यादा रहने के चलते आप अपने पार्टनर पर ध्यान नहीं दे पायेंगे जिस कारण आपका झगड़ा हो सकता है। विवाहित जातकों को संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ये महीना प्रमी प्रमिकाओं के लिए काफी रोमांटिक रहने वाला है।

उपाय: शनिवार को काली चीजों का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करें। जरूरमंदों की सहायता करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और आपकी राशि के स्वामी भी शनि देव ही हैं।