शिव की पूजा के लिए वैसे तो हर माह की चतुर्दशी खास है, लेकिन फाल्गुन कृष्ण की चतुर्दशी को शिव की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। महाशिवरात्रि पर शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजन करते हैं। इस दिन शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि पर शिव के अभिषेक का खास महत्व बताया गया है। शिव को मानने वाले इस दिन गंगाजल, दूध, शहद, गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि महाशिवरात्रि कुछ राशि के जातकों के लिए खास साबित होने वाली है…
वृषभ: ज्योतिष के मुताबिक वृषभ राशि वालों के लिए ये महाशिवरात्रि खास साबित होने वाली है। व्यापार में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ आय कमाने नए मार्ग खुलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं। मनचाही इच्छा पूरी होने के आसार हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खासी सफलता हासिल होने वाली है। किसी लंबी बीमारी के ठीक होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मिथुन: इस राशि वालों के लिए ये महाशिवरात्रि आर्थिक लाभ की दृष्टि से लाभकारी साबित होने वाला है। महाशिवरात्रि पर बने शुभ योग के प्रभाव से बिजनेस में तरक्की का भी अवसर मिलेगा। इसके अलावा नौकरी पेशा वालों के लिए भी ये महाशिवरात्रि लाभप्रद साबित होगी। शश योग बनने से आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। निवेश के लिहाज से भी समय काफी शुभ रहेगा।
तुला: इस राशि से सबंधित लोगों के लिए भी ये महाशिवरात्रि शुभ रहने वाली है। तुला राशि के लोग व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। अगर बिजनेस में किसी प्रकार की बाधा आ रही है तो वह दूर होगी। इसके साथ की जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उनकी कामना पूरी होती दिखाई दे रही है। प्रेम विवाह होने के प्रबल आसार हैं।
धनु: यह महाशिवरात्रि धनु राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी रहने वाली है। धनु राशि के जातक कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जो आगे चलकर लाभकारी साबित होगा। वहीं इस राशि से संबंधित अविवाहित कन्याओं को योग्य वर प्राप्ति का सौभाग्य मिलेगा। करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होती दिखाई दे रही है। कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी।
VIDEOS- कैसे, कब, क्यों करें शिव की पूजा और महाशिवरात्रि से जुड़े वीडियो यहां देखें