Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि में अब कुछ ही समय बचा है और पूरा माहौल शिवजी की भक्ति से शिवमय हो गया है। शिवजी का ये पर्व नाचने गाने और भजन गीत गाने का त्योहार होता है। महाशिवरात्रि पर्व इस बार 1 मार्च को मनाया जा रहा है।

इस दिन शिव के भक्त व्रत रखते हैं और श्रद्धापूर्वक शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। इस पूरे दिन शिव की भक्ति में डूबे भक्त भजन और गाने भी सुनते हैं जिनमें शिव की महिमा का वर्णन होता है। सिंगर कैलाश खेर समेत कई बॉलीवुड और भोजपुरी गायकों ने शिव की भक्ति में गीत गाए हैं।

यूट्यूब पर शिवरात्रि के लिए ढ़ेरों भोजपुरी गीत उपलब्ध हैं। यहां आपको भोजपुरी के कई भजन और गीत मिल जाएंगे। लेकिन यहां हम आपको बता रहें उन भक्ति गीतों के बारे में जिनकी डिमांड सबसे अधिक रही। यहां हम आपके लिए लाए हैं महाशिवरात्रि की उत्सव में भगवान शिव के गाने जो आपको जरूर पसंद आएंगे। यहां देखें इस महाशिवरात्रि कौन-कौन से बॉलीवुड गाने (Bollywood Songs for Mahashivratri) और भोजपुरी गीत सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं…

बम लहरी: कैलाश खेर बॉलीवुड के फेमस सिंगर का ‘बम बम बम लहरी’ गीत काफी मशहूर है। शिव के भक्तों के लिए ये गाना पहले नंबर पर होता है और वो इसे अक्सर सुनना भी पसंद करते हैं।

नमो नमो शंकरा: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ का ‘नमो नमो शंकरा’ लोगों के दिलों में घर कर गया चुका है। इस गाने बोल और संगीत दोनों ही जबरदस्त हैं। गाने को अमित त्रिवेदी ने अपनी आवाज दी थी।

देवघर में नाचे के बा भंगिया पीके: खेसारी लाल यादव का ये गाना‘देवघर में नाचे के बा भंगिया पीके’ को भी काफी पसंद किया जाता है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं।

आदियोगी: आदियोगी यानि शिव के स्वरूप और विशेषताओं को बयां कर रहे इस गाने को प्रशून जोशी ने लिखा है और इसे आवाज दी है कैलाश खेर ने।

जुखाम नाही धारे बाबा: पवन सिंह के द्वारा गाया यह गाना ‘जुखाम नाही धारे बाबा’ में भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया है।

शिव तांडव: महाशिवरात्रि के दिन चारों तरफ शिव तांडव सुनने को मिलता है। ऐसे में शंकर माहादेवन की आवाज में शिव तांडव सुनकर आप भक्ति में डूब जाएंगे।

भौजी चलल ना जाला: खेसारी लाल यादव और प्रियंका रॉय का ‘भौजी चलल ना जाला’ का गीत काफी पॉपुलर है। इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं।

कौन है वो कहां से आया है: बाहुबली मूवी का ‘कौन है वो कहां से आया है’ भी कैलाश खेर ने गाया है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।

आपको बता दें कि हर महीने मासिक शिवरात्रि होती है। लेकिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाले शिवरात्रि (Maha Shivratri) को सबसे खास माना गया है। इसलिए इसे महाशिवरात्रि का नाम दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती का विवाह शिव से हुआ था। इस कारण शिवरात्रि की रात बेहद ही खास मानी जाती है। इस दिन रात भर जागकर भगवान शिव की भक्ति की जाती है।