Maha Shivratri 2020 Shiv Ji Puja Vidhi, Mantra, Aarti, Bhajan: महाशिवरात्रि का पावन त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इस दिन भक्त व्रत रख भगवान शिव की अराधना करते हैं। सुबह से ही शिव के मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है। लोग भिन्न भिन्न चीजों से शिव का अभिषेक करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर्व 21 फरवरी को मनाया जा रहा है। जानिए इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें क्या अर्पित करें…

Maha Shivratri 2020 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra: महाशिवरात्रि पर शिव की पूजा से पहले इन सामग्रियां को कर लें इकट्ठा, जानिए पूजा का सही तरीका

– इस दिन भोले बाबा को दूध अर्पित करना विशेष फलदायी बताया गया है। विष्णु पुराण के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब शिवजी ने सारा विष अपने कंठ में ग्रहण कर लिया था तब देवताओं ने उनका दूध से अभिषक किया था जिससे शिवजी पर विष का असर कम हो गया था।

– महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को चंदन का तिलक जरूर लगाना चाहिए। चंदन को बेहद ही पवित्र माना जाता है और शिव शंकर को ये अति प्रिय है।

– भगवान शिव को हल्दी भी जरूर अर्पित करनी चाहिए। साथ ही भगवान शिव इत्र से भी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

– भगवान शिव की पूजा में धतूरे और बेल पत्र का प्रयोग भी जरूर किया जाता है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि पर इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी मुरादें पूरी होती हैं।

– इस दिन ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करने से चित शांत होता है।

– महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चीनी भी अर्पित की जाती है। कहा जाता है कि इससे आपके जीवन में कभी यश, वैभव और कीर्ति की कमी नहीं होगी।

– इस दिन लाल केसर से शिव जी का तिलक करने से मांगलिक दोष समाप्त होता है।

– इस दिन शिवलिंग पर दही चढ़ाया जाता है जिससे जीवन में स्थिरता आती है और देसी घी चढ़ाने से व्यक्ति बलवान बनता है।

– महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से दिल में परोपकार की भावना जागती है। भांग चढ़ाने से भी शिव की कृपा प्राप्त होती है।

– इस खास मौके पर कई जगह शिवलिंग पर गन्ने का रस और सरसों का तेल भी चढ़ाया जाता है।