Maha Shivratri 2020 Puja Vidhi According To Rashi: फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कहते हैं। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है इसलिए इस व्रत के दौरान महादेव की पूजा की जाती है। वैसे तो हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि के तौर पर मनाया जाता है। परंतु फाल्गुन मास की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि इसलिए कहा जाता है क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिव का विवाह हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 21 फरवरी, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन शिव को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार पूजा का भी विधान है।
मेष: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। मेष राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करना उत्तम बताया गया है। इसके अलावा शिव-पूजन में गुलाब के फूल का प्रयोग करना चाहिए।
वृषभ: ज्योतिष के मुताबिक वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। महाशिवरात्रि पर वृषभ राशि के जातकों को गन्ने के जूस को शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
मिथुन: मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शिव को बिल्वपत्र चढ़ाना चाइए। इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र से शिव का जलाभिषेक करना चाहिए।
कर्क: इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के जातकों को शक्कर मिश्रित कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
सिंह: इस राशि का स्वामी सूर्य है। महाशिवरात्रि के अवसर पर सिंह राशि के जातकों को शिव का पंचामृत से रुद्राभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिवतांडव स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कन्या: इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। महाशिवरात्रि पर कन्या राशि के जातकों को शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना शुभ माना गया है। अभिषेक के दौरान शिव पंचाक्षर मंत्र का पाठ करें।
तुला: इस राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शुक्र है। तुला राशि के जातक महाशिवरात्रि पर जल में सुगंधित इत्र डालकर शिव का अभिषेक करें। इसके अलावा भस्म से शिव का श्रृंगार करना चाहिए।
वृश्चिक: इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। महाशिवरात्रि पर वृश्चिक राशि के जातकों को शहद से शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिव को प्रसन्न करने के लिए मसूर की दाल अर्पित करें।
धनु: इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। महाशिवरात्रि के अवसर पर धनु राशि के जातकों को अक्षत से शिव का श्रृंगार करना चाहिए। इसके अलावा पीले रंग की मिठाई भी शिव को अर्पण करें।
मकर: इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है। महाशिवरात्रि के मौके पर मकर राशि के जातकों को दूध से शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिव को मेवे का भोग लगाना अच्छा माना गया है।
कुंभ: शनि इस राशि का स्वामी ग्रह है। महाशिवरात्रि पर इस राशि के जातकों को जल में तिल मिलाकर शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही शिव चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं।
मीन: इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। शिवरात्रि के अवसर पर दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। शिव पूजन के बाद कपूर से शिव की आरती करनी चाहिए।
VIDEOS- कैसे, कब, क्यों करें शिव की पूजा और महाशिवरात्रि से जुड़े वीडियो यहां देखें