Maha Shivratri 2019 Vrat Katha, Puja Vidhi, Story and Kahani in Hindi: 4 मार्च 2019 (सोमवार) को भारत में महाशिवरात्रि का पर्व है। फाल्गुन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस बार सोमवार के दिन यह पूजन किया जाएगा, जिसकी वजह से शिवभक्तों में विशेष उत्साह होगा। क्योंकि सोमवार के दिन काफी समय से भगवान शिव की पूजा की जाती रही है, भोलेनाथ के भक्त इस दिन अपने अराध्य के लिए पूजन के साथ-साथ व्रत भी रखते हैं। शिवपुराण के मुताबिक, सोमवार को शिव की पूजा और व्रत करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसलिए इस बार शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यहां हम आपको महाशिवरात्रि पर पूजन विधि और कथा की जानकारी दे रहे हैं।

महाशिवरात्रि व्रत कथा: महाशिवरात्रि पर एक शिकारी की कहानी सुनाई जाती है जो अनजाने में व्रत और पूजन कर मोक्ष प्राप्त करता है। दरअसल, शिकारी हर रोज की तरह शिकार के लिए जंगल पहुंचता है, लेकिन इस दिन उसे कोई शिकार नहीं दिखता। इसी दौरान वह तालाब के पास एक बेल वृक्ष पर अपने बैठने का इंतजाम करता है। पेड़ पर बैठने की जगह बनाते हुए उसने तोड़-तोड़कर नीचे फेंका और पूरी रात भूखा रहा।

देर रात उसे एक के बाद एक तीन हिरण मिले लेकिन तीनों ने शिकारी को ऐसी बातें बताई की शिकारी उन्हें मार नहीं पाया। जब सुबह हुई तो शिकारी को एहसास हुआ कि जो पत्ते वह नीचे फेंक रहा था, वे पेड़ के नीचे शिवलिंग पर गिर रहे थे और शिकार से शिवरात्रि का पूजन-व्रत हो गया। जब तीनों हिरण वापस शिकारी के पास पहुंचे तो शिकारी का ह्रदय परिवर्तन हो चुका था, वह हिंसा का रास्ता छोड़ चुका था। इस तरह शिकारी मोक्ष की प्राप्त हुई।