Happy Dussehra 2018 Wishes Images, Pics, HD Wallpapers, Messages, Status, Quotes, Photos: महानवमी का पर्व नवरात्र के आखिरी दिन मनाया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्र का आखिरी दिन यानी महानवमी 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। नौ दिन चलने वाले इस पर्व के आखिरी दिन महानवमी मनाई जाती है। इसके अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। इस प्रकार से कल यानी कि 19 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को दशहरा मनाया जाएगा। महानवमी के उत्सव के बीच दशहरा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
भारत में दशहरे को एक बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है। मां दुर्गा के ये नौ दिन हिंदू धर्म में बहुत ही धूम-धाम से मनाए जाते हैं। अष्टमी तिथि की शाम से नवमी तिथि लग जाती है और इस दिन नवरात्र का आखिरी दिन होता है। इस दिन लोग कन्या पूजन कर अपने व्रत का समापन करते हैं। माता से घर, परिवार, समाज, देश की खुशहाली के लिए कामना करते हैं। वहीं, दशहरे के दिन कई जगहों पर रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। हम आपके लिए कुछ तस्वीरें और संदेश लेकर आए हैं। आप इन्हें भेजकर महानवमी और दशहरा की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Dussehra 2018 Date: जानें कब मनाया जाएगा अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा
आपके चेहरे पर मुस्कान रहे इतनी की,
खुशियों की न रहे कोई कमी
मेरी तरफ से आपको और आपके परिवार को
मुबारक हो महानवमी।
Happy Durga Navami 2018 Wishes Images, Pics: इन फेसबुक, व्हॉट्सएप मैसेज के जरिए अपने
दोस्तों को दें महानवमी की शुभकामनाएं!
माता रानी वरदान ना देना हमें,
बस थोडा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें।
आप सब को महानवमी की शुभकामनायें।
पहले माँ की पूजा,
सब कुछ उसके बाद,
आपके साथ सदा रहे माँ का आशीर्वाद.
हैप्पी महानवमी।
या देवी सर्व भूतेषु,
शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै
नमस्तस्यै नमो नमः
महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपका जीवन सुखमय हो,
इस महानवमी हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है।
पग-पग में आपके फूल खिलें;
ख़ुशी आप सबको इतनी मिले;
कभी ना हो दुखों का सामना;
यही है आपको हमारी तरफ से महानवमी की शुभकामना।
सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माँ के चरण में,
हम है उस माँ के चरणों की धूल,
आओ मिलकर चढ़ाएं माँ को श्रद्धा के फूल। शुभ महानवमी।
ऐसा माना जाता है कि देवी का यह रूप यदि भक्तों पर प्रसन्न हो जाता है, तो उसे 26 वरदान मिलते हैं। हिमालय के नंदा पर्वत पर सिद्धिदात्री का पवित्र तीर्थ स्थान है। आज महानवमी के पावन अवसर हम अपने परिजनों, शुभचिंतकों और मित्रों को इन फोटोज और कोट्स से उन्हें महानवमी की बधाई दें। हम कामना करें कि उनकी जिंदगी में हमेशा खुशी बनी रहे। उनके सभी कष्टों को देवी दूर करें।
महानवमी के दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की पूजा विशेष रूप से की जाती है। आदि शक्ति भगवती का नवम रूप सिद्धिदात्री है, जिनकी चार भुजाएं हैं। उनका आसन कमल है। दाहिनी ओर नीचे वाले हाथ में चक्र, ऊपर वाले हाथ में गदा, बाई ओर से नीचे वाले हाथ में शंख और ऊपर वाले हाथ में कमल पुष्प है। माँ सिद्धिदात्री सुर और असुर दोनों के लिए पूजनीय हैं। जैसा कि माँ के नाम से ही प्रतीत होता है, माँ सभी इच्छाओं और मांगों को पूरा करती हैं।
Highlights
अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, पाप पर पुण्य की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर दया, क्षमा की विजय, अज्ञान पर ज्ञान की विजय, रावण पर श्रीराम की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की हार्दीक शुभकामनायेँ।
आप सभी को रामनवमी एवं दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप व आपका परिवार सदैव सुख समृद्ध खुशहाल रहे!
तिन लोग आपका नंबर मांग रहे है, ने नहीं दिया | पर आपके घर का पता दे दिया है | वो दशहरा के दिन आयेंगे | उनके नाम है!!सुख | शांति | सम्रुद्धि | HAPPY DUSSEHRA
मां सिद्धिदात्री का पूजा करते समय इस आसान और कारगर मंत्र का जाप कर सकते हैं।
"ॐ सिद्धिदात्री देव्यै नमः"
जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से विनती,
कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी।
महानवमी की बधाई!
हिंदू पंचांग के अनुसार नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है जिसमें से चैत्र और अश्विन माह में आने वाले नवरात्रि प्रमुख पर्व के रूप से मनाई जाती है। पौष और माघ माह के नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।
हिन्दू धर्म के पुराणों में बताया गया है कि देवी सिद्धिदात्री के चार हाथ है जिनमें वह शंख, गदा, कमल का फूल तथा चक्र धारण करे रहती हैं। यह कमल पर विराजमान रहती हैं। इनके गले में सफेद फूलों की माला तथा माथे पर तेज रहता है।
दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष तरह के नृत्य का प्रदर्शन किया जाता है। इनमें धुनुची डांस बहुत ही मशहूर है। इस डांस में एक विशेष तरह के मिट्टी के पात्र में सूखे नारियल के छिलकों को जलाकर दुर्गा मां की आरती की जाती है।
आपके चेहरे पर मुस्कान रहें इतनी की, खुशियों की कबी न हो कमी मेरी तरफ से आपको और आपके परिवार को महानवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं।
नव शक्ति, नव चेतना, नव उत्थान, नव भक्ति, नव आराधना, नव कल्याण, नव ज्योत्सना, नव कल्पना, नव निर्माण. नवमी के पावन पर्व परपूरी हो आपकी हर मनोकामना Happy Maha Navami
लाल रंग की चुनरी से सजा माँ का दरबार, हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार, नन्हे नन्हे क़दमों से, माँ आए आपके द्वार, मुबारक हो आपको महानवमी का त्योहार.
रामनवमी के इस शुभ दिन पर दुर्गा माँ आपको आशीर्वाद दे, और इस त्योहार के मौके पर आपके घर धन, यश और समृधि का वास हो. शुभ महानवमी
कभी ना हो दुखों का सामना… पग पग माँ दुर्गा का आशिर्वाद मिले दुर्गा नवमी की आपको ढेरों शुभकामनाएं.
शेरों वाली मैया के दरबार में दुःख-दर्द मिटाये जाते हैं, जो भी दर पर आते है .. शरण में लिए जाते हैं. जय माता दी.
लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो, गणेश का निवास हो, और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो ! Happy महानवमी