13 October 2021 Lucky Zodiac Sign: नया दिन नई उमंग लेकर के आता है। हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला समय अच्छा रहे और उसके जीवन में किसी तरह का संकट न आए। ज्योतिष अनुसार आप कल के राशिफल से जान सकते हैं कि आने वाला समय आपके लिए कैसा रहेगा। 13 अक्टूबर की बात करें तो इस दिन नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर ये दिन 4 राशियों के लोगों के लिए खास होने वाला है। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने के योग बन रहे हैं।
कर्क: इस राशि के जातकों के लिए 13 अक्टूबर का दिन खास होने वाला है। आपकी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। निवेशों से आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना बनेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। बिजनेस जातकों के लिए भी ये दिन शुभ रहेगा। कोई मुनाफे की डील फाइनल हो सकती है।
धनु: ये दिन आपको आर्थिक मुनाफा पहुंचाएगा। आप धन संचय कर पायेंगे। आपको किसी काम में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बैंक बैलेंस बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
मकर: कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। ग्रहों की स्थिति आपके लिए अच्छी रहेगी। छोटी मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपके काम की सभी प्रशंसा करेंगे। मेहनत के अनुसार पूर्ण फल प्राप्त होगा। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने से अचानक से धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। (यह भी पढ़ें- नवरात्रि अष्टमी और नवमी में कैसे करें कन्या पूजन, जानिए सही विधि और पूजन सामग्री)
मीन: आपकी आमदनी में वृद्धि के आसार रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। बिजनेस जातकों के लिए भी ये दिन शुभ रहेगा। मुनाफा मिलने के योग हैं।