November 2021 Lucky Zodiac Sign: नवंबर महीने में कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 2 नवंबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश कर जायेगा। सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में, गुरु 20 नवंबर को कुंभ राशि में तो बुध 21 नवंबर को एक बार फिर से राशि बदलकर वृश्चिक राशि में गोचर करने लगेगा। इसी महीने की 19 तारीख को चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस बदलती चाल से 4 राशि वालों को लाभ मिलने के आसार रहेंगे।

मेष: यह महीना करियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है। इस महीने लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। धनागमन होता रहेगा। व्यापार में भी लाभ के अवसर खुलेंगे। साझेदारी के काम में लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ: करियर के लिहाज से ये महीना अच्छा दिखाई दे रहा है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रूके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। व्यापार के लिए भी समय अच्छा दिखाई दे रहा है। धैर्य से काम लेंगे तो लाभ प्राप्त होगा। लेन-देन में थोड़ी सतर्कता की जरूरत होगी। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने से इस महीने धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

धनु: धन का आगमन इस पूरे महीने अच्छा बना रहेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। आप हर काम को पूरे निष्ठा के साथ करेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वेतन में वृद्धि होगी। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी में कामयाब रहेंगे। कर्ज का निपटारा कर सकते हैं। कुल मिलाकर नवंबर का महीना आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशि वालों पर शनि रहते हैं मेहरबान, नहीं पड़ता शनि साढ़े साती और ढैय्या का उतना बुरा प्रभाव)

मीन: नवंबर का महीना आपके लिए उन्नति का समय लेकर आया है। धनागमन के नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में मुनाफा होगा। आय के स्रोत खुलेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक यात्रा का योग है जिससे धन लाभ होने के आसार रहेंगे। रूके हुए काम पूरे होंगे। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन 4 राशि की लड़कियां अपने परिवार वालों के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली)