Navratri Aarti Song: नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की उपासना की जाती है। कहा जाता है कि इन दिनों जो भक्त सच्चे मन से मां को याद करता है मां उसके सभी दुख हर लेती हैं। कई लोग नवरात्रि के नौ दिनों तक घर के पूजा स्थान में अखंड ज्योत भी जलाते हैं। भक्त माता की कृपा पाने के लिए व्रत रख उनकी सुबह शाम अराधना करते हैं। मां की पूजा करते समय उनकी आरती उतारना जरूरी माना गया है। जानिए अम्बे मां की ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली’ आरती…

मां अम्बे की आरती (Maa Ambe Ki Aarti) :

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।
तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो मां करके सिंह सवारी॥
सौ-सौ सिहों से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली,
दुष्टों को तू ही ललकारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत-कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता॥
सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना।
हम तो मांगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना॥
सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को संवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली।
वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥
माँ भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली,
भक्तों के कारज तू ही सारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

https://www.youtube.com/watch?v=o0VJS56Rh3I

मां की पूजा में आरती करना काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और जल्दी कृपा बनाती है। आपको बता दें कि नवरात्रि पर्व 29 सितंबर से शुरू हुआ था जिसका समापन 7 अक्टूबर को हो रहा है।