Chandra Grahan 2022 : Lunar Eclipse May 16 2022: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पड़ेगा। समय की बात करें तो साल का पहला चंद्र ग्रहण 15-16 मई को लगने जा रहा है। 16 मई को सुबह 7 बजकर 02 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक चंद्रग्रहण रहेगा।
ज्योतिषों के अनुसार, 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर हो रहा है। इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक वृश्चिक राशि के जातकों पर पडेगा। इस लिए इन लोगों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह ग्रहण किन राशि वालों के लिए भाग्य और सफलता के रास्ते खोने वाला है-
मेष राशि: साल 2022 का लगने वाला चंद्रग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभकारी साबित होने वाला है। इस दौरान जातकों को चौतरफा सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यापार में हाथ आजमाने वालों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही निवेश के लिए समय बेहद शानदार रहेगा। जातकों को किसी दूसरे देश की यात्रा करने का भी अवसर मिल सकता है।
सिंह राशि: साल के पहले चंद्रग्रहण का लाभ सिंह राशि के जातकों को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी शानदार रहने वाली है; साथ ही पेशेवर जीवन में सफलता मिलने की भरपूर संभावना है। इस दौरान कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना होगी, साथ ही प्रमोशन के योग हैं। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे और जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता अनुकूल और मजबूत रहेगा।
धनु राशि: चंद्रग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए भी बेहद में महत्वपूर्ण और शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन जातकों को नौकरी में सफलता मिल सकती है, जो पिछले काफी समय से नौकरी की तलाश में हैं। इसके अलावा कई जातकों को विभिन्न स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा कुछ जातकों को अच्छा प्रमोशन भी मिल सकता है। कोई काम अटक गया था या रुक गया था तो वह सफलतापूर्वक पूरा होगा। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।