Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष अनुसार हर राशि की अपनी खूबियां और गुण-दोष होते हैं। जिसके आधार पर उस राशि के व्यक्तियों के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के बारे में पता लगाया जाता है। कुल 12 राशियां होती हैं और सभी राशियों के स्वामी ग्रह होते हैं। इन्हीं ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। यहां हम बात करेंगे उन राशि वालों की जिनकी सफलता में उनके कर्मों के साथ उनकी तेज किस्मत का भी हाथ होता है।

मेष राशि: चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ इन अक्षरों से जिनका नाम होता है उनकी राशि मेष होगी। ये सबसे पहले नंबर की राशि भी है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इस राशि से जुड़े लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये अपने कार्यक्षेत्र में अन्य लोगों से ज्यादा मजबूत और ताकतवर होते हैं। ये लोग अपने जीवन में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। इस राशि के लोगों को काफी भाग्यशाली भी माना जाता है। क्योंकि इन्हें किस्मत से अपनी मेहनत का पूरा फल मिलता है।

वृश्चिक राशि: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू अक्षरों से जिनका नाम शुरू होता है उनकी राशि ये होगी। इस राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल ही है। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इस राशि के लोग निडर और काफी साहसी होते हैं। ये किसी काम में रिस्क लेने से नहीं डरते। इन्हें अमूमन अपनी किस्मत का साथ मिलता है। जिस कारण ये हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर लेते हैं। ये लोग हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं। सपने में पानी देखना कब माना जाता है शुभ तो कब अशुभ, जानिए

मकर राशि: भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है उनकी राशि मकर होती है। ये राशि शनि ग्रह की होती है। इन लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। शनि की कृपा के कारण इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता काफी अच्छी होती है। ये लोग अपनी मेहनत और लगन से जीवन में अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। इन बर्थ डेट वालों के एक से अधिक प्रेम संबंध होने के रहते हैं चांस, इस एक चीज में ये नहीं कर सकते कॉम्प्रोमाइज

कुंभ राशि: गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा इन अक्षरों से जिनके नाम शुरु होते हैं वे कुंभ राशि के जातक होंगे। इस राशि के स्वामी ग्रह भी शनि है। इनकी कृपा से ये लोग ईमानदार और मेहनती होते हैं। ये लोग हर काम सोच-समझकर योजनाबद्ध तरीके से करते हैं। इन लोगों का दिमाग भी काफी तेज होता है। अन्य राशियों के मुकाबले इस राशि के लोग अधिक भाग्यशाली होते हैं। वास्तु अनुसार घर में इन जगहों पर झाड़ू रखने से होता है आर्थिक नुकसान, जानिए इससे जुड़े नियम