Numerology: अंकज्योतिष अनुसार भाग्यांक से किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। भाग्यांक जन्म तारीख, जन्म महीना और जन्म वर्ष को जोड़ने से प्राप्त होता है। जैसे किसी व्यक्ति का जन्म 1.12.1986 में हुआ है तो 1+1+2+1+9+8+6 = 28 और अब 28 को भी जोड़ दें तो 2+8= 10 यानी इस तारीख और वर्ष में जन्मे व्यक्ति का भाग्यांक 1+0= 1 होगा। जिन लोगों का भाग्यांक 1 होता है वे लोग आत्मनिर्भर, स्वतंत्र और दृढ़निश्चयी होते हैं। जानिए और क्या खास होता है इस भाग्यांक वाले लोगों में…
इस भाग्यांक वाले जातक काफी जिम्मेदार होते हैं। ये हर काम को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करते हैं। यदि ये किसी को जुबान दे दें तो अपनी बात पर मर मिटने तक को तैयार हो जाते हैं। ये दूसरों के प्रति निष्पक्षता और कृतज्ञता का भाव रखते हैं। इन लोगों में पैसे बचाने की अच्छी आदत होती है। ये धन एकत्र करके धनवान बन जाते हैं। इन्हें धन का संग्रह करने के कई अवसर प्राप्त होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं।
इस भाग्यांक वाले लोग अपने हर कार्य को बहुत प्रभावशाली ढंग से पूर्ण करते हैं। ये अपनी बुद्धिमत्ता, योग्यता और गुण प्रभाव के कारण लाइफ में खूब तरक्की करते हैं। इन लोगों के प्रेम संबंध और दोस्ती स्थायी होती है। ये अपनों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। ये कठिन परिश्रम करके लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। इसा भाग्यांक वाले जातकों की शुभ तारीख 01, 10, 19, 28 होती है। यह भी पढ़ें- शनि के राशि गोचर से मिथुन, वृश्चिक समेत इन 6 राशि वालों की लाइफ में मचेगी उथल-पुथल, जानिए ऐसा क्यों है
भाग्यांक 1 वाले जातक ज्यादातर जगहों पर बॉस बनना पसंद करते हैं। ये कई बार सारा कार्यभार खुद ही संभालने की कोशिश करते हैं। जिस वजह से जरूरत से ज्यादा काम का बोझ इन पर आ जाता है। बाद में ये इससे परेशान भी होने लगते हैं। इन लोगों को किसी दूसरे के नेतृत्व में काम करना पसंद नहीं होता है। आपके अंदर चीजों को हल करने की कला की कमी होती है।
भाग्यांक 1 वाले राजनीति, चिकित्सा क्षेत्र, हड्डी रोग के डॉक्टर, प्रशासनिक सेवा, होटल मैनेजमेंट, रेलवे विभाग, डाक विभाग आदि क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं। लेकिन नौकरी से ज्यादा ये लोग अपना काम करने में खुश रहते हैं। यह भी पढ़ें- इन 4 राशि की लड़कियों की होती है अट्रैक्टिव पर्सनालिटी, लड़के इनकी तरफ बहुत जल्दी हो जाते हैं आकर्षित