Love Horoscope: प्यार किसी भी व्यक्ति की जिंदगी का एक खूबसूरत अहसास होता है। किसी को अपना प्यार पाने के लिए काफी एफर्ट करने पड़ते हैं तो किसी को आसानी से अपना प्यार मिल जाता है। प्रमी और प्रेमिका का ये अनोखा रिश्ता वैसे तो आपसी समझ पर निर्भर करता है लेकिन कई लोग इसे किस्मत और ज्योतिष से जोड़ कर भी देखते हैं। यहां आप जानेंगे कि लव रिलेशन के मामले में कितने लकी हैं आप…

मेष: इस राशि के लिए तुला राशि का पार्टनर सबसे बेस्ट माना जाता है। आप अपने पार्टनर को हमेशा सक्रिय और आकर्षक देखना चाहते हैं। आपको प्रेम में बहुत आश्वासन चाहिए होता है। अमूमन आपका अपने पार्टनर से झगड़ा होता रहता है।

वृष: इस राशि के जातकों को बनावटी और झूठे प्यार के नफरत होती है। आपको सच्चा और सरल इंसान पसंद आता है। धोखा आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। जिस कारण आप अपना पार्टनर बड़ी ही समझदारी से चुनते हैं। आपकी लव लाइफ अच्छी व्यतीत होती है।

मिथुन: आप काफी जल्दी प्रेम में पड़ जाते हैं। जिस कारण आपका एक भी रिलेशन अच्छे से चल नहीं पाता। प्यार में सफलता आपको देरी से मिलती है।

कर्क: प्यार के मामले में आप बेहद लकी होते हैं। आप अपने पार्टनर की हर छोटी बातों का ध्यान रखते हैं। आपको पार्टनर काफी चाहने वाला मिलता है।

सिंह: आपके लिए प्रेम बहुत अधिक महत्व रखता है। जीवन में आपको एक सच्चा साथी पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। आपके वैवाहिक जीवन में भी काफी अड़चन आती हैं।

कन्या: आप अपने पार्टनर के प्रेम में डूबकर उन्हें सारी खुशियां देने के लिए तैयार रहते हैं। आप दूसरों को हमेशा खुश रखना चाहते हैं। मकर और वृश्चिक राशि के जातक से विवाह आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला: आपको हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो दयालु और बुद्धिमान हो। आप प्यार के चक्कर में काफी जल्दी पड़ जाते हैं। आपको पार्टनर काफी भाग्यशाली मिलता है।

वृश्चिक: आपके लिए प्रेम सर्वोपरि होता है। आपके लिए अपना लव पार्टनर सब कुछ होता है। आपकी अपने पार्टनर से भी यही उम्मीद रहती है कि वो भी आपके प्यार में डूब जाए।

धनु: इस राशि के जातक बेहद ही नाटकीय और रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। आप प्यार का बहुत सम्मान करते हैं। इस राशि के लोग प्यार में सभी बाधाओं के बावजूद अपने रिश्तेा को बरकरार रखते हैं।

मकर: आप अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। जिस कारण कई बार आप अपने पार्टनर को अच्छे से समझ नहीं पाता और धोखा खा जाते हैं। आपका वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहता है।

कुंभ: आप प्यार के मामले में थोड़ा कल्पनाशील और उतावले होते हैं। आप अधिक से अधिक प्रेम पाने की लालसा रखते हैं। आप अपने लव पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखते हैं जिस कारण आपका रिलेशन कई बार टूट भी जाता है। लेकिन अगर आपको पार्टनर अच्छा मिल जाए तो आपसे ज्यादा प्यार के मामले में कोई लकी भी नहीं होता।

मीन: इस राशि के जातक काफी इमोशनल होते हैं। आप अपने पार्टनर से निस्वार्थ प्रेम करते हैं और ईमानदार रहते हैं। आपके जीवन में प्यार हमेशा बना रहता है।