Love Horoscope Today 1 November 2019: मेष राशिफल : ऑफिस में किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करने वाले हैं। प्रेम संबंध में संभलकर चलने की जरूरत है।
वृषभ राशिफल : जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते में मधुरता आएगी। अविवाहित लोग शादी के लिए परिवार वालों की बात मानने वाले हैं।
मिथुन राशिफल : प्रेमपूर्वक आपसी संबंध को बरकरार रखें। प्रिय जनों से मुलाकात होगी। प्रेमिका की बात झल्लाहट पैदा करने वाला हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर से बातचीत करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशिफल : वौवाहिक जीवन में आपसी मतभेद बढ़ने के कारण दूरियां बढ़ेगी, जिस कारण तनाव उत्पन्न होगा। लव रिलेशन में आपस में गुस्सा करना अच्छा साबित नहीं होगा। प्रेमिका की कोई बात मान जाएंगे।
सिंह राशिफल : अनैतिक संबंध के प्रति झुकाव हो सकता है। आज एक से अधिक लोगों के साथ संबंधों को आगे बढ़ाएंगे। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ेगा। लव लाइफ में रिश्ते को आगे बढ़ाने वाले हैं।
कन्या राशिफल : वैवाहिक जीवन में अचानक संबंध खराब हो सकता है। आज प्रेम संबंध की रफ्तार धीमी रहने वली है। अविवाहित लोग रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ व्यस्त रहने वाले हैं।
तुला राशिफल : वैवाहिक जीवन में खुशी कुल मिलाकर मध्यम रहने वाला है। आज एक से अधिक नए साथी बनेंगे। लव लाइफ में आपसी निकटता में कमी देखने को मिल सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आप प्रपोज कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल : बॉयफ्रेंड से आपसी बातचीत बढ़ेगी। कार्यस्थल पर विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पारिवारिक लोगों के कहने पर शादी करने का मन बना सकते हैं। लव लाइफ में नीरसता महसूस कर सकते हैं। प्रेमिका के प्रति घनिष्ठता बढ़ेगी।
धनु राशिफल : अविवाहित लोग दूसरों की बातों में आकार विवाह संबंधी निर्णय न लें। कोई नई प्रेमिका मिल सकती है। किसी अनजान के साथ निकटता बढ़ सकती है। हालांकि आज रिश्ते में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
मकर राशिफल : लव पार्टनर के साथ बातचीत में जिद्दी स्वभाव से हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। नए साथी के प्रति दिल में प्रेम की भावना उभरेगी।
कुंभ राशिफल : लव लाइफ में खटास महसूस कर सकते हैं। हालांकि कुछ समय बाद संबंध अच्छे रहने की उम्मीद कर सकते है। आज प्रेम संबंध में सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी को लेकर मन में चिंता रहेगी।
मीन राशिफल : लव लाइफ में सबकुछ अच्छा रहे, इसके लिए आपको आगे आना होगा। वैवाहिक जीवन में तनाव आएगा। कार्यस्थल पर किसी नए साथी से लव हो सकता है। कोई नया पार्टनर मिलने से रिश्ते तोड़ने का विचार मन में आ सकता है।

